‘लड़के पीछा करते थे…’ डर के साए में बीता 13 साल की प्रियंका चोपड़ा का बचपन, एक दिन घर में घुस आया था अजनबी, स्कूल जाते वक्त…

‘लड़के पीछा करते थे…’ डर के साए में बीता 13 साल की प्रियंका चोपड़ा का बचपन, एक दिन घर में घुस आया था अजनबी, स्कूल जाते वक्त…

Priyanka Chopra Mother Madhu Chopra: हिंदी सिनेमा से लेकर इंटरनेशनल सिनेमा तक अपनी दमदार पहचान बनाकर ग्लोबल आइकन बनीं प्रियंका चोपड़ा आज कॉन्फिडेंस महिला के तौर पर जानी जाती हैं, लेकिन कभी वो भी एक आम लड़की हुआ करती थीं. बहुत कम उम्र में उन्होंने जिंदगी में कई एक्सपीरियंस किए. महज 13 साल की उम्र में उनके माता-पिता ने उन्हें पढ़ाई के लिए अमेरिका भेज दिया था. वहां से लौटने के बाद उनकी अंग्रेजी बोलने में हल्का अमेरिकी लहजा आ गया था. वे फैशन पसंद करने वाली, सजने-संवरने वाली लड़की थीं. 

हालांकि, उनका ऐसा करना धीरे-धीरे उनके माता-पिता के लिए चिंता की वजह बन गया. पुराने दिनों को याद करते हुए प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने एक पुराने इंटरव्यू में कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए थे. उन्होंने बताया कि जब प्रियंका बरेली के एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने जाती थीं तो उनकी सिक्योरिटी को लेकर परिवार काफी सख्त था. मधु के मुताबिक, प्रियंका के पिता नहीं चाहते थे कि वे अकेले कहीं जाएं. इसलिए स्कूल छोड़ने और लाने के लिए हमेशा कार का इस्तेमाल किया जाता था. मधु ने उस दौर का एक डरावनी एक्सपीरिंय भी बताया. 

प्रियंका चोपड़ा का पीछा करते थे लड़के 

उन्होंने बताया था कि जब प्रियंका बाहर निकलती थीं तो कई लड़के उनका पीछा करने लगते थे. हालत इतने बिगड़ गए थे कि कुछ लड़के कार तक के पीछे चलने लगे. उन्होंने कहा, ‘बॉयज हमारी कार के पीछे आने लगे थे, जिससे हालात इनसिक्योर हो गए थे’. परिवार के लिए ये स्थिति काफी परेशान करने वाली थी. एक घटना को याद करते हुए मधु ने बताया कि एक दिन एक लड़का घर की बाउंड्री फांदकर अंदर घुस आया था. उन्होंने कहा, ‘एक दिन एक लड़का बाउंड्री कूदकर हमारे घर में घुस आया. ये बहुत डरावना था’. 

‘खुशी के मौके पर जहर घोलना ठीक नहीं…’ जुड़वां बच्चों के दादा बने चिरंजीवी, लेकिन पुराने बयान पर मच रहा बवाल, बचाव में उतरी छोटी बहू

पिता ने घर को बना दिया था किला

इस घटना के बाद प्रियंका के पिता ने पूरे घर में लोहे की ग्रिल लगवा दी, बाउंड्री से लेकर छत तक, ताकि कोई अंदर न आ सके. इस घटना के बाद प्रियंका की जिंदगी में कई बदलाव आए. उनकी सिक्योरिटी और सख्त कर दी गई. मधु चोपड़ा ने बताया कि इसके कुछ समय बाद प्रियंका ने खुद कपड़ों को लेकर फैसला लिया. वे शॉपिंग के लिए गईं और उन्होंने जानबूझकर ऐसे कपड़े चुने जो नॉर्मल और फीके रंगों के थे. उन्होंने ऑफ-व्हाइट, ब्राउन और बेज जैसे रंगों के सलवार-कुर्ते चुने ताकि वे ज्यादा ध्यान न खींचें और वे इन परेशानियों से दूर रह सकें. 

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 

मधु चोपड़ा ने ये भी कहा कि उन्हें आज तक नहीं पता कि प्रियंका के पिता ने उनसे क्या बातचीत की थी? उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता उन्होंने क्या कहा, प्रियंका ने कभी बताया नहीं’. लेकिन इसके बाद प्रियंका ने बरेली में रहते हुए वेस्टर्न कपड़े पहनना पूरी तरह छोड़ दिया. वहीं, अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग में बिजी चल रही हैं, जिसमें वे महेश बाबू के साथ नजर आएंगी. फैंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. 

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *