मलाइका अरोड़ा शॉर्ट ड्रेस पहने हुए कैमरे में कैद, वीडियो देख लोग बोले- ‘आंटी को अभी भी…’

मलाइका अरोड़ा शॉर्ट ड्रेस पहने हुए कैमरे में कैद, वीडियो देख लोग बोले- ‘आंटी को अभी भी…’

Malaika Arora Latest Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर पब्लिक प्लेस पर स्पॉट होती हैं और उन्हें अपने कैमरे में कैद करने के लिए पैप्स उतावले रहते हैं. वह शनिवार की रात में मायानगरी यानी मुंबई में नजर आईं और पैपराजी को कैमरे में कैद करने का पूरा मौका दिया. मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और उसे पसंद किया जा रहा है. उनके तमाम चाहने वाले फैंस अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स को मलाइका अरोड़ा की शॉर्ट ड्रेस पसंद नहीं आई और वह उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

मलाइका अरोड़ा के वीडियो पर आए ये कमेंट
मलाइका अरोड़ा को देखते ही पैपराजी के कैमरे उनकी तरफ मुड़ जाते हैं और 7 फरवरी की रात में भी यही हुआ. वह मुंबई में पब्लिस प्लेस पर स्पॉट हुईं और सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उनका वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी. उनका हद से ज्यादा ग्लैमरस अंदाज उनके फैंस को पसंद आ रहा है लेकिन कई लोगों को उनकी बोल्डनेस अच्छी नहीं लगी. इसके बाद लोगों ने 52 साल की एक्ट्रेस को निशाने पर लेना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा है, ‘आंटी को अभी भी अपने वैलेंटाइन की तलाश है.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘ये आंटी कहां चली.’

मलाइका अरोड़ा हैं तलाकशुदा
52 साल की एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा तलाकशुदा हैं. उन्होंने अरबाज खान के साथ शादी की थी और दोनों का तलाक हो गया. मलाइका अरोड़ा की शादी 19 साल चली और उनका एक बेटा अरहान खान है. अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के बाद मेकअप अर्टिस्ट शूरा खान के साथ शादी की कर ली थी और दोनों के एक बेटी है. वहीं, एक्ट्रेस ने तलाक लेने के बाद अर्जुन कपूर के साथ रिश्ता रखा और दोनों 5 साल से ज्यादा साथ में रहे. साल 2024 में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया था. मलाइका अरोड़ा के करियर की बात करें तो उन्होंने कई मूवीज में आइटम डांस करके लोगों का दिल जीता है.

digital products downlaod

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *