)
Mumbai Metro Bridge Collaps: हाल ही में मुंबई के मुलुंड इलाके में 14 फरवरी को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां बन रहे मेट्रो ब्रिज के ऊपर बना पैरापेट अचानक गिर पड़ा. ये हिस्सा काफी ऊंचाई से नीचे आया और वहां से गुजर रहे एक ऑटो पर जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब तीन लोग घायल हो गए. घटना के बाद लोगों में गुस्सा है और वे कंस्ट्रक्शन सेफ्टी और वहां हो रही लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं.
इस हादसे पर जाने-माने स्टैंड-अप कॉमेडियन और राइटर वरुण ग्रोवर ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक खबर शेयर करते हुए लिखा, ‘मुंबई भारत का सबसे भ्रष्ट शहर है, शायद बहुत बड़े अंतर से. भारत की कमर्शियल राजधानी में सबसे खराब सड़कें, खराब शहरी प्लानिंग, और इंसानी जिंदगी की पूरी तरह अनदेखी है’. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है. हर कोई उनका सपोर्ट कर रहा है.
Mumbai Metro Line-4 concrete slab has fallen on cars below on LBS Marg, Mulund West near Johnson & Johnson/Oberoi. 1:15 PM.
Immediate site safety action needed. @MMRDAOfficial @mybmc @MTPHereToHelp pic.twitter.com/mSaC5eaYeF
— Mumbai Rains (@rushikesh_agre_) February 14, 2026
सिंगर राहुल वैद्य ने भी जाहिर किया दुख
इससे पहले सिंगर राहुल वैद्य ने भी इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए अपनी बात रख थी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, ‘जब भी मैं मेट्रो पुल के नीचे से गुजरता हूं तो मुझे हमेशा डर लगता है… मेरा विश्वास करो’. आगे उन्होंने कहा, ‘यही तो वो चीज है जिससे मैं हमेशा डरता हूं!’. उनके पोस्ट से साफ है कि वे इस तरह की घटनाओं को लेकर पहले से ही काफी ज्यादा परेशान हैं. इस तरह के हादसों ने आम लोगों के मन में भी डर पैदा कर दिया है.
इस हादसे में 1 की मौत, 3 घायल
इस हादसे में अपनी जान गवाने वाले मृतक की पहचान रामधन यादव के रूप में हुई है. वहीं, घायल लोगों में राजकुमार इंद्रजीत, महेंद्र प्रताप यादव और दीपा रुहिया शामिल हैं. तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है. परिवारों में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है. MMRDA ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. पता ये लगाना है कि इतनी बड़ी चूक हुई कैसे.

एमएमआरडीए का आया बयान
एमएमआरडीए के बयान के मुताबिक दोपहर करीब 12.15 बजे मेट्रो लाइन के कंस्ट्रक्शन साइट पर ये घटना हुई. पैरापेट का एक हिस्सा गिरकर नीचे से गुजर रहे ऑटो पर आ गिरा. दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. मुंबई के डिप्टी मेयर संजय घाड़ी ने कहा, ‘दो लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए ICU में भर्ती कराया गया है. जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर जरूर कानूनी कार्रवाई होगी’.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




