)
प्रियंका चोपड़ा अपने एक हाल ही दिए इंटरव्यू के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. दरअसल, एक इंटरव्यू में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया, लेकिन एक्ट्रेस ने कोई आपत्ति नहीं जताई. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रियंका को खरी-खोटी सुनाई है. इसके साथ ही उस मैप को हटाने की मांग की है.
बता दें कि हाल ही प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू दिया. इसमें उनसे भारतीय और विदेशी फूड आइटम्स में अंतर बताने को कहा गया. इंटरव्यू का ये वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया. इसमें भारत का गलत मैप दिखाने के चलते खूब आलोचना भी हो रही है.
दिखा भारत का गलत मैप
इस वीडियो की शुरुआत भारत के नक्शे के एक स्कैच से होती है, जिस पर लिखा है Indian or not Indian with Priyanka Chopra. वीडियो सामने आते ही यूजर्स का ध्यान सबसे पहले इस बात पर गया कि भारत का जो नक्शा दिखाया गया है, उसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) था ही नहीं, वो गायब था.
प्रियंका चोपड़ा का शायद इस बात पर ध्यान नहीं गया, पर हां, उन्होंने यह जरूर ठीक से बता दिया कि दिए गए फूड आइटम्स में से कौन से भारतीय हैं और कौन से नहीं. प्रियंका ने बताया कि जहां मोर, योग, शतरंज, सांप-सीढ़ी, बासमती चावल, घी और बटर चिकन भारतीय हैं, वहीं चिकन टिक्का मसाला और चाय टी भारतीय डिशेज नहीं हैं.
हालांकि, यूजर्स का दिमाग भारत का गलत नक्शा देखकर खराब हो गया, और उन्होंने आलोचना करते हुए वीडियो पर ताबड़तोड़ कमेंट्स किए. साथ ही गलत नक्शे को तुरंत ही वीडियो से हटाने की भी मांग की. एक यूजर ने लिखा, ‘मेरे देश का गलत नक्शा क्यों दिखाया है? एक बोला, ‘प्लीज भारत के खराब नक्शों का इस्तेमाल मत करो.’ एक का कमेंट है, ‘मैं प्रियंका चोपड़ा का यूट्यूब इंटरव्यू देख रहा था.
चैनल वैरायटी ने एक भारतीय नक्शा इस्तेमाल किया है, जिसमें दिखाया गया है कि पीओके भारत से अलग हो गया है. मैं पूछना चाहता हूं कि आपको ऐसा करने का अधिकार किसने दिया? जब आप इंटरव्यू करते हैं, तो जमीनी हकीकत को जानने की कोशिश करें. उम्मीद है आप इसे जल्द से जल्द सुधारेंगे.’ एक यूजर ने प्रियंका को निशाने पर लिया और लिखा, ‘प्रियंका चोपड़ा को अपने इंटरव्यू में दिखाए गए भारत के इस गलत नक्शे से कोई आपत्ति क्यों नहीं हुई?
इन दो फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका अब जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी. इसमें महेश बाबू भी हैं और यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी. इसके अलावा वह The Bluff में नजर आएंगी, जो 25 फरवरी को OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




