)
Allu Arjun 42 Rules Truth: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को लेकर हाल ही में एक अजीब दावा किया गया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. इन दावों में ये कहा गया कि वे लोगों से मिलने से पहले ‘42 डूज एंड डोन्ट्स’ की लिस्ट भिजवाते हैं. ये बात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद उनको काफी ट्रोल भी किया गया. हालांकि, अब इस पूरे मामले पर 33 साल के एक्टर शिवा हरिहरन ने खुलकर बात की है. उन्होंने इस दावों गलत बताया.
शिवा हरिहरन ने अपने इंस्टाग्राम पर अल्लू अर्जुन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘42 नियमों’ वाली खबर पूरी तरह झूठ है’. उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने एक कोल्ड ड्रिंक के एड में अर्जुन के साथ काम किया. उनके मुताबिक, अर्जुन बेहद शांत और विनम्र स्वभाव के इंसान हैं और सेट पर सभी के साथ अच्छे से पेश आते हैं. इतना ही नहीं, शिवा ने अल्लू अर्जुन के साथ अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया.
एक्टर ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस
उन्होंने बताया कि वे खुद और उनकी टीम अर्जुन के साथ फोटो खिंचवाने में हिचकिचा रहे थे. तभी अर्जुन ने खुद आगे बढ़कर पूछा कि क्या उन्हें तस्वीर चाहिए? उन्होंने शूट खत्म होने के बाद भी रुककर सबको फोटो लेने का मौका दिया और अपने मैनेजर्स से भी कहा कि सबको सही तस्वीर मिल जाए. शिवा ने ये भी लिखा कि वे फिल्म ‘हैप्पी’ के समय से उनके फैन हैं और अब उनकी फैन फॉलोइंग और बढ़ गई है. वहीं, उनके फैंस इस बात को लेकर काफी खुश हैं.
ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट ने किया था ये दावा
दरअसल, ये विवाद तब शुरू हुआ जब ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट कावेरी बरुआ ने एक पॉडकास्ट में दावा किया कि अल्लू अर्जुन से मिलने से पहले उनकी टीम ने 42 नियमों की एक लिस्ट भेजी थी. उन्होंने कहा, ‘हमारे पास एक नोट आया था जिसमें 42 डूज एंड डोन्ट्स थे. जैसे सर की आंखों में मत देखिए, हाथ मत मिलाइए. उनके साथ मैनेजर का भी मैनेजर होता है और सब बहुत सख्त होते हैं’. इन बयानों के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.
अल्लू अर्जुन की टीम ने लिया एक्शन
इसके बाद अल्लू अर्जुन की टीम ने ऑफिशियल बयान जारी कर इन आरोपों को बेबुनियाद बताया. बयान में कहा गया, ‘अल्लू अर्जुन के बारे में हाल में कही गई बातें पूरी तरह झूठी और निराधार हैं. वे हमेशा गरिमा और सम्मान के साथ पेश आते हैं. हमारी लीगल टीम मानहानि का केस दर्ज कर रही है. कृपया अपुष्ट जानकारी न फैलाएं’. काम की बात करें तो अल्लू अर्जुन इन दिनों अपने बड़े प्रोजेक्ट्स की तैयारी में बिजी चल रहे हैं.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




