)
Vidhu Vinod Chopra Son Agni Dev: बॉलीवुड की नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ’12वीं फेल’ के फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के 27 साल के क्रिकेटर बेटे अग्नि देव चोपड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. डायरेक्टर के बेटे अग्नि देव चोपड़ा का नाम पाकिस्तान की क्रिकेट लीग PSL 2026 से जोड़ा जा रहा है और इसने सोशल मीडिया पर सनसनी फेला दी है.
अग्नि देव चोपड़ा एक प्रोफेशनल क्रिकेटर
डायरेक्टर के बेटे अग्नि देव चोपड़ा एक प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं, जो इंडिया में मिजोरम की टीम के लिए रणजी ट्रॉफी खेलते थे. बीते एक साल से अग्नि अमेरिका में अपनी क्रिकेट की जर्नी को आगे बढ़ा रहे हैं. अग्नि को अमेरिकी की प्रीमियर लीग्स में भी खेलते हुए देखा गया है. इसी बीच उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान प्रीमियर लीग (PSL) में खेलने की खबर सामने आई है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया. अब उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.
अग्नि देव चोपड़ा ने किया साफ
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर PSL 2026 के 11वें एडिशन के लिए ऑक्शन में भाग ले रहे प्लेयर्स की लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें अग्नि देव का नाम भी शामिल है. उन्हें 6 लाख पाकिस्तानी रुपये की बेस प्राइस पर रखा गया है. लेकिन इस खबर को अग्नि देव ने खुद खारिज कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने इस बात की सफाई दी कि वो PSL का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं. ये खबर झूठी है.
— Anupama Chopra (@anupamachopra) February 7, 2026
मां ने भी किया स्क्रीनशॉट शेयर
वहीं उनकी मां अनुपमा चोपड़ा ने भी बाद में इस मैसेज को और मजबूत करने के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने बेटे की स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर किया. अग्नि देव ने अपने स्टोरी पर लिखा ‘मेरे नाम पर टूर्नामेंट को लेकर फेक और गलत खबरें फैलाई जा रही हैं. मैं साफ करता हूं कि मैंने PSL में नाम नहीं जुड़वाया है. मैं अभी पूरी तरह से अमेरिका में अपने क्रिकेट करियर पर फोकस कर रहा हूं और अपने लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान दे रहा हूं. सबसे गुजारिश है कि इस गलत खबर पर ना जाएं और अफवाहों का शिकार न बनें.’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited





