पहले ही दिन O’ Romeo को लगा तगड़ा झटका! खाली पड़े थिएटर, रद्द हुए दर्जनों शो, मेकर्स कैसे वसूल पाएंगे 150 करोड़?

पहले ही दिन O’ Romeo को लगा तगड़ा झटका! खाली पड़े थिएटर, रद्द हुए दर्जनों शो, मेकर्स कैसे वसूल पाएंगे 150 करोड़?

O Romeo Show Cancelled: शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पटानी और तमन्ना भाटिया जैसे शानदार कलाकालों की टोली नजर आ रही है. वहीं, विक्रांत मैसी भी एक खास रोल में नजर आए. इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ था, लेकिन रिलीज के पहले ही दिन स्टारकास्ट और मेकर्स को बड़ा झटका लग गया.

सबसे बड़ी हैरानी का बात ये है कि इतना बज होने के बाद भी कई जगह लोग इस फिल्म को देखने नहीं पहुचे और कुछ शो रद्द करने पड़े. रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के कम से कम दो थिएटर्स में फिल्म के ओपनिंग शो में एक भी दर्शक नहीं पहुंचा. ऐसे में थिएटर मालिकों को मजबूरन दर्जनों शो कैंसिल करने पड़े. जिस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर इतना शोर था, उसके पहले दिन ऐसा हाल होना सभी के लिए चौंकाने वाला रहा, जिसने सभी को हैरान कर दिया.

फिल्म के दर्जनों शो हुए कैंसिल

अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म को दर्शकों का कितना साथ मिलता है. ‘ओ रोमियो’ का डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया है. शाहिद कपूर इससे पहले भी उनके साथ काम कर चुके हैं और ये दोनों की चौथी फिल्म है. रिलीज से पहले फिल्म कई वजहों से खबरों में रही. ट्रेलर लॉन्च के दौरान नाना पाटेकर का इंतजार चर्चा में रहा, वहीं गानों के इवेंट में फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली. एक कानूनी नोटिस भी आया था, लेकिन कोर्ट ने रिलीज पर रोक नहीं लगाई.

digital products downlaod

‘झूठ बोलने वाली और आवारा लड़कियां…’ कैसी पार्टनर चाहते हैं एल्विश यादव? सुनकर जिया शंकर भी रह गईं हैरान

लोगों को नहीं खींचा पाई  फिल्म की कहानी

फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर ने बॉलीवुड के हालात पर खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि अच्छी कहानियों की कमी और सिर्फ कमाई पर ध्यान देने की सोच से दर्शक थिएटर से दूर हो रहे हैं. उनका मानना है कि आज के समय में लोगों का ध्यान ज्यादा देर तक टिकता नहीं, लेकिन अगर कहानी दमदार हो तो दर्शक जरूर सिनेमाघर तक आते हैं. इस फिल्म की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड के बीच पनपती एक लव स्टोरी पर आधारित बताई जा रही है.

150 करोड़ में बनकर हुई तैयार 

इसमें प्यार, अपराध और बदले की कहानी को बड़े पैमाने पर दिखाया गया है. फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिससे साफ है कि इसे बड़े स्तर पर तैयार किया गया है. इतना ही नहीं, फिल्म में दमदार स्टारकास्ट के साथ यूनिक लव स्टोरी भी देखने को मिल रही है. ऐसे में पहले ही दिन दर्जनों शोज का कैंसिल होना हैरानी की बात है. अब बॉक्स ऑफिस पर इसका परफॉर्म ही तय करेगा कि दर्शकों को ये कहानी कितनी पसंद आई और ये कितनी कमाई कर सकती है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *