)
Saurabh Shukla on Working Hours: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण टॉप हसीनाओं में से एख हैं. हसीना किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. कुछ वक्त पहले दीपिका ने एक फिल्म के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी, लेकिन दीपिका की इस डिमांड के बाद फिल्म इंडस्ट्री में एक बहस छिड़ गई थी. किसी ने एक्ट्रेस की इस मांग की तारीफ की तो किसी ने गलत बताया. वहीं इसी बीच अब इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर सौरभ शुक्ला ने इस पर अपनी राय रखी. उन्होंने दीपिका को एक सलाह दी.
सौरभ शुक्ला ने दी दीपिका की सलाह
दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में दिग्गज एक्टर सौरभ शुक्ला ने दीपिका के 8 घंटे की डिमांड पर अपनी बात रखी और कहा ‘8 घंटे की शिफ्ट हमेशा सही नहीं होती है. समय से ज्यादा काम पर फोकस होना जरूरी है.’ सौरभ शुक्ला ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि अगर आप फ्लो में है, तो आप अपने काम के घंटे से आधा या एक घंटा ज्यादा काम कर लेते हैं, तो इसके लिए शिकायत नहीं करनी चाहिए. क्योंकि मोल भाव में आपको बहुत ज्यादा मिल रहा है. उस सोच की निरंतरता और उस फ्लो क निरंतरता आपको मिल रही है.
‘8 बज गए हैं और मुझे घर जाना है’
सौरभ शुक्ला ने आगे कहा कि ‘काम का टाइम लिमिट और शिफ्ट के फिक्स्ड घंटे होने चाहिए, लेकिन सिर्फ यही अहम चीज नहीं है. आप जो चीज बना रहे हैं या जो काम कर रहे हैं वो ज्यादा जरूरी होना चाहिए. काम के समय में घड़ी देखते हैं और कहते हैं अरे 6 बज गए या 8 बज गए हैं और मुझे घर जाना है. ऐसा नहीं करना चाहिए. हमें घड़ी पर ध्यान देने के बजाय उस काम पर फोकस करना चाहिए जो उस वक्त हम कर रहे हैं.’
बता दें कि बीते साल दीपिका पादुकोण को प्रभास स्टारर फिल्म ‘स्पिरिट’ में नजर आने वाली थीं, लेकिन उन्होंने फिल्म में आठ घंटे की शिफ्ट की डिमांड के वजह से बाहर कर दिया गया था और फिल्म में दीपिका पादुकोण की जगह किसी और को साइन किया गया.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




