)
800 Children Missing In Delhi: रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी को लेकर बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं जिसने सभी को हैरान कर दिया है. ऐसा इसलिए क्योंकि बीते दिनों से दिल्ली से बीते 15 दिनों में 800 बच्चों के गायब होने का दावा किया जा रहा है. ये खबर सोशल मीडिया के सारे प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही है. ये खबर ‘मर्दानी 3’ रिलीज के बाद से ही आ रही है. जिसके बाद से कुछ लोग सोशल मीडिया पर इस खबर का कनेक्शन ‘मर्दानी 3’ के प्रमोशन से कर रहे हैं. अब इन खबरों को लेकर वाईआरएफ की तरफ से बयान जारी किया गया है. जिसमें उन्होंने इन खबरों को लेकर चुप्पी तोड़ी.
दिल्ली पुलिस का ट्वीट
दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर लिखा- ‘कुछ क्लू के बाद हमें पता चला कि दिल्ली में लापता लड़कियों की बढ़ती संख्या को लेकर फैलाया जा रहा प्रचार पैसे देकर करवाया जा रहा है. पैसों के लिए दहशत फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हम ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.’ दिल्ली पुलिस का ये ट्वीट मिनटों में वायरल हो गया.
YRF ने झाड़ा पल्ला
जब इसी ट्वीट को लेकर न्यूज एजेंसी IANS से बात करते हुए वाईआरएफ के प्रवक्ता ने कहा- ‘यशराज फिल्म्स 50 साल पुरानी कंपनी है. जिसकी स्थापना नैतिक मूल्यों और पारदर्शिता के मूल सिद्धान्तों पर हुई है.सोशल मीडिया पर जो भी आरोप चल रहे हैं उसका हम खंडन करते हैं. ‘मर्दानी 3′ के प्रचार अभियान ने इस तरहसे मुद्दों को सनसनीखेज बना दिया है. हमें अपने अधिकारियों पर पूरा भरोसा है कि वो समय आने पर सभी तथ्यों और सच्चाइयों को सामने लेकर आएंगे.’
दिल्ली पुलिस ने जारी किए आंकड़े
जैसे ही दिल्ली से 800 बच्चों लोगों के लापता होने की खबरें आने लगी तो पुलिस ने आंकड़े जारी किए. इन आंकड़ों में बताया गया कि जनवरी महीनों में लापता होने वाले लोगों की कुल संख्या में कोई खास बदलाव नहीं है.जनवरी, 2024 में 1,684 लोग लापता हुए. जनवरी 2025 में 1,786 लोग, और जनवरी 2026 में 1,777 लोग लापता हुए.इन आंकड़ों के मुताबिक इस बार पिछले साल की तुलन में कम लोग लापता हुए हैं. पिछले साल 436 बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई थी और इस साल 430 बच्चों के रिपोर्ट दर्ज हुई है.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




