)
Kartik Aaryan Shooting in Delhi CP: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ और इसके बाद एक्टर काफी ट्रोल भी हुए. फिल्म के फ्लॉप के बाद अब एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं. इन दिनों एक्टर कार्तिक आर्यन दिल्ली में आने वाली फिल्म ‘नागजिला’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं. इसकी शूटिंग दो दिनों से दिल्ली में चल रही हैं.
फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार
कार्तिक आर्यन फैंटेसी-कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘नागजिला’ में एक इच्छाधारी नाग का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का कार्तिक के फैंस को बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास फिल्म की शूटिंग हुई थी. जहां कार्तिक को देखने के बाद फैंस की भीड़ इकट्ठा हो गई थी. अब कार्तिक आर्यन ने कनॉट प्लेस के पास फिल्म की शूटिंग की, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
CP में शूट हुआ भीड़ वाला सीन
एक्टर कार्तिक आर्यन दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक बड़ी भीड़ वाले सीन की शूटिंग करते नजर आए. भीड़ में एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब हो गए. फिल्म की शूटिंग कनॉट प्लेस इनर सर्किल एरिया में हुई. जहां पुलिस भी कोऑर्डिनेट करती दिखी. लोकेशन के वीडियो में सेट के चारों और रेनबो फ्लैग और बैनर लगे हुए नजर आए. जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई.
वीडियों पर यूजर कर रहे कमेंट्स
कार्तिक आर्यन की कनॉट प्लेस की शूटिंग की वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर कार्तिक के फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा ‘पूरी फिल्म इंस्टाग्राम पर ही आ गई.’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘दोस्ताना 2 लोडिंग.’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




