दिल्ली मेट्रो स्टेशन बना फिल्मी सेट, कार्तिक आर्यन को देखने मिनटों में उमड़ी भीड़, ‘नागजिला’ की शूटिंग ने मचाया हंगामा, VIDEO

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बना फिल्मी सेट, कार्तिक आर्यन को देखने मिनटों में उमड़ी भीड़, ‘नागजिला’ की शूटिंग ने मचाया हंगामा, VIDEO

Kartik Aaryan Naagzilla Shooting Update: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नागजिला’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. फिल्म में एक्टर लीड रोल में हैं. हाल ही में फिल्म की पूरी टीम को दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन की भीड़ भाड़ में शूट करते देखा गया. एक्टर को देख मिनटों में फैंस की भीड़ उमड़ गई थी.

इच्छाधारी नाग के किरदार में नजर आएंगे एक्टर
फैंटेसी-कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘नागजिला’ में कार्तिक आर्यन एक इच्छाधारी नाग के किरदार में नजर आने वाले है. उनका ये किरदार काफी दिलचस्प और बिल्कुल नया है. इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है और इसका डायरेक्शन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म की शूटिंग दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के आसपास की गई.

स्टेशन पर इकट्ठा हो गई भीड़
इस शूटिंग के बारे में जब लोगों को पता चला तो सेट पर इतनी भीड़ जमा हो गई कि लोग नीचे स्टेशन पर कार्तिक आर्यन की एक झलक पाने के लिए खड़े हो गए. शूट की वजह से कुछ समय के लिए स्टेशन का माहौल काफी  भीड़ भाड़ वाला हो गया. फिल्म ‘नागजिला’ की मुंबई शूटिंग पूरी होने के बाद अब कोलकाता और दिल्ली जैसी जगहों की शूटिंग को पूरा किया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

मुंबई की शूटिंग फरवरी 2026 के आखिर तक खत्म हो गई थी और अब दिल्ली में लगभग तीन हफ्तों की शूटिंग के चलते फिल्म को पूरा किया जा रहा है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा रवि किशन भी लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म को अगस्त 2026 में रिलीज किया जा सकता है. फिल्म ‘नागजिला’ किसी पारंपरिक कॉमिक-रोमांस या ड्रामा फिल्म की तरह नहीं बल्कि फैंटेसी, कॉमेडी, सुपर नेचुरल चीजों का जबरदस्त मिक्सचर है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *