टीवी का सुपरहिट शो, क्या बॉक्स ऑफिस पर हो जाएगा फ्लॉप? फिल्म बनाने में खर्च हुए 8-10 करोड़, लेकिन पहले दिन कमाई हुई बस इतनी सी

टीवी का सुपरहिट शो, क्या बॉक्स ऑफिस पर हो जाएगा फ्लॉप? फिल्म बनाने में खर्च हुए 8-10 करोड़, लेकिन पहले दिन कमाई हुई बस इतनी सी

Bhabiji Ghar Par Hain Opening Day Collection: 11 साल से लोगों को हंसाते आ रहे टीवी के सबेस पॉपुलर शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ को अब फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ के तौर पर सिनेमाघरों में उतारा गया है, जो 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. शो के मजेदार डायलॉग, कैचफ्रेज और किरदारों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग को देखते हुए मेकर्स ने इसे बड़े पर्दे पर लाने का फैसला किया. उम्मीद थी कि फिल्म भी टीवी शो की तरह दर्शकों को खूब हंसाएगी.

इस फिल्म का निर्देशन शशांक बाली ने किया है, जो पहले भी टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं!’ से जुड़े रह चुके हैं. फिल्म को संजय कोहली और बिनैफर कोहली ने प्रोड्यूस किया है. प्रोडक्शन का जिम्मा एडिट II प्रोडक्शंस और जी सिनेमा ने संभाला, जबकि इसे जी स्टूडियोज ने डिस्ट्रीब्यूट किया. मेकर्स ने जानबूझकर शो की ओरिजिनल टीम को फिल्म से जोड़ा, ताकि वही पुराना अंदाज और कॉमेडी का फ्लेवर बड़े पर्दे पर भी बरकरार रह सके. फिल्म में टीवी शो की लगभग पूरी स्टारकास्ट नजर आई.

फिल्म में नजर आ रही शो वाली स्टार कास्ट 

आसिफ शेख एक बार फिर विभूति नारायण मिश्रा के रोल में दिखे, वहीं रोहिताश्व गौड़ मनमोहन तिवारी के किरदार में दिखे. शुभांगी अत्रे अंगूरी भाभी और विदिशा श्रीवास्तव अनीता भाभी के किरदार में नजर आती हैं. इनके अलावा रवि किशन, मुकेश तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, योगेश त्रिपाठी और सानंद वर्मा जैसे कलाकार भी इस फिल्म का अहम हिस्सा बने. फिल्म की कहानी उसी जानी-पहचानी नोकझोंक से शुरू होती है, जो टीवी शो में देखने को मिलती है, जो लोगों को काफी पसंद आता है.

digital products downlaod

2 घंटे 12 मिनट की सबसे विवादित फिल्म, यूपी में हुई टैक्स फ्री, CM योगी आदित्यनाथ का ऐलान, IMDb रेटिंग भी है 9.6

रोड ट्रिप, मस्ती और कॉमेडी से भरी है पूरी कहानी 

विभूति और तिवारी अपनी पत्नियों के साथ रोड ट्रिप पर निकलते हैं, लेकिन सफर जल्द ही हंगामे में बदल जाता है. रास्ते में उनकी मुलाकात शांति और क्रांति नाम के दो बाहुबली भाइयों से होती है, जिन्हें अंगूरी और अनीता से प्यार हो जाता है. इसके बाद गलतफहमियां, किडनैपिंग, हॉरर-कॉमेडी और अजीब हालात कहानी को आगे बढ़ाते हैं. टीवी शो की जबरदस्त लोकप्रियता के चलते फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं. हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म को मिक्स्ड से नेगेटिव रिव्यू मिले.

फिल्म को मिल मिक्स रिएक्शन 

कई क्रिटिक्स का मानना था कि फिल्म टीवी शो के मुकाबले कमजोर साबित हुई. कुछ लोगों ने कॉमेडी को जरूरत से ज्यादा फूहड़ बताया, तो कुछ को कहानी बिखरी हुई लगी. दर्शकों का एक बड़ा वर्ग टीवी शो की पुरानी ताजगी, टाइमिंग और सिचुएशनल ह्यूमर को मिस करता नजर आया. फिल्म का ऑफिशियल बजट सामने नहीं आया, लेकिन ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट करीब 8 से 10 करोड़ रुपये के बीच बताया गया. इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.

पहले दिन की बस इतनी सी कमाई 

रिलीज के पहले दिन फिल्म की कमाई करीब 25 लाख रुपये ही रही. सिनेमाघरों में कम ऑक्यूपेंसी और कमजोर वर्ड ऑफ माउथ का असर साफ दिखा. नतीजतन, फिल्म ओपनिंग के मामले में मेकर्स और फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी. हालांकि, अभी वीकेंड बाकी हैं तो ऐसे में ये उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रख सकती है और धीरे-धीरे अपना बजट निकाल सकती है. हालांकि, टीवी पर भी इस शो का नया सीजन टेलिकास्ट हो रहा है, जिसमें इस बार हॉरर-कॉमेडी का तड़का लगा है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *