)
Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. जहां एक ओर मिनटों में इस टीजर को लाखों व्यूज मिल गए हैं तो वहीं ये फिल्म एक नई मुसीबत में फंस गई है. मुंबई पुलिस ने ‘धुरंधर 2’ के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इनके खिलाफ एफआईआर करने की वजह साउथ मुंबई के हाई सिक्योरिटी वाले इलाके में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने का मामला है.
क्या है मामला?
दरअसल, MRA मार्ग पुलिस स्टेशन ने 1 फरवरी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ अधिकारियों के वैध आदेशों की जानबूझकर अवज्ञा करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है. इसमें कहा गया है कि क्रू ने सीक्वेंस की शूटिंग के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया. लेकिन, इसके लिए जो परमीशन चाहिए थी वो उनके पास नहीं थी. परेशानी तब हुई जब संजय दत्त के साथ पूरा क्रू 1 फरवरी की शूटिंग के लिए इकट्ठा हुआ. ये इस शेड्यूल का तीसरा दिन था. 30 जनवरी से फोर्ट परिसर को नाटकीय रूप से पाकिस्तान की एक हलचल भरी पुरानी गली जैसा बना दिया गया.
अचानक पुलिस ने रोकी शूटिंग
खास बात है कि कुछ दिन पहले ‘धुरंधर 2’ के सेट से कुछ फोटोज भी लीक हुई थीं. इन तस्वीरों में संजय दत्त और अर्जुन रामपाल साउथ मुंबई के बैलार्ड एस्टेट में शूटिंग करते दिख रहे थे. इस इलाके को कराची के लियारी इलाके में बदलते हुए देखा जा सकता है. बिना परमीशन ड्रोन उड़ाने की वजह से मुंबई पुलिस ने शूटिंग अचानक रोक दी थी.
12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज हुआ टीजर
‘धुरंधर 2’ का मच अवेटेज टीजर मेकर्स ने आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज किया. इस चंद मिनट के टीजर ने आते ही बवाल मचा दिया और सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड हो रहा है. ये मूवी 19 मार्च को थिएटर में रिलीज होगी.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




