)
Elvish Yadav On Relationship: देश के फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव और एक्ट्रेस जिया शंकर का शो ‘एंगेज्ड 2’ (Engaged 2) 14 फरवरी 2026 को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहा है. वैलेंटाइन डे पर आने वाले इस शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. शो के प्रमोशन के दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बातें कीं. उन्होंने बताया कि उन्हें अपने पार्टनर में कौन-सी खूबियां पसंद हैं और किन बातों से वे दूर रहना चाहते हैं.
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में एल्विश यादव ने कहा कि उन्हें खुशमिजाज और पॉजिटिव सोच वाली लड़की पसंद है. उन्होंने कहा, ‘उसकी स्माइल बहुत अच्छी हो. उसका नेचर पॉजिटिव हो, हंसमुख हो, नेगेटिविटी से दूर रहे. ज्यादा आवारा न हो. आवारा मायने झूठी ना हो. लड़कियां जो झूठ बोलती हैं ना, मैनिपुलेट करती हैं ना वो नहीं होना चाहिए’. एल्विश का मानना है कि रिश्ते में साफदिल और सच्चाई बहुत जरूरी है. उनके मुताबिक झूठ और दिखावा किसी भी रिश्ते को कमजोर कर देता है.
एल्विश यादव को पसंद है ऐसी लड़कियां
यानी उन्हें ऐसी लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं जो झूठ बोलें या किसी को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करें. उनका मानना है कि भरोसा किसी भी रिश्ते की नींव होता है. बिना भरोसे रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सकता. हाल ही में एल्विश की एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी वायरल हुई थी, जिसमें एक लड़की अंगूठी दिखाती नजर आई. इसके बाद से उनके डेटिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. हालांकि, उन्होंने इस पर सीधा कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके बयान से साफ है कि वे रिश्तों को लेकर काफी साफ सोच रखते हैं.
एल्विश यादव का नजरिया शो की थीम से खाता है मेल
उनका नजरिया शो की थीम से भी मेल खाता है, जहां असली इमोशन्स दिखाए जाते हैं. वहीं जिया शंकर ने भी अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उनके लिए सम्मान, वफादारी और रोमांस बहुत जरूरी है. जिया ने साफ कहा कि जो लोग बड़ों की इज्जत नहीं करते या जरूरत से ज्यादा दिखावा करते हैं, वे उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं. उनके मुताबिक ये बातें किसी भी रिश्ते में ‘bare minimum’ होनी चाहिए.
वैलेंटाइन डे पर ही आया था ‘‘एंगेज्ड’ सीजन 1
‘एंगेज्ड’ (Engaged) का पहला सीजन भी वैलेंटाइन डे पर ही आया था, जिसमें हर्ष गुजराल और उर्फी जावेद होस्ट थे. दूसरे सीजन से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. शो में प्यार, इमोशन, टकराव और समझदारी की झलक देखने को मिलेगी. फैंस को उम्मीद है कि इस बार भी रिश्तों की नई कहानियां और कई चौंकाने वाले पल देखने को मिलेंगे.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




