‘जिंदगी थोड़ी क्रूर रही’, मां को याद कर इमोशनल हुए अर्जुन कपूर, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

‘जिंदगी थोड़ी क्रूर रही’, मां को याद कर इमोशनल हुए अर्जुन कपूर, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने जीवन के सबसे भावुक भरे पलों को साझा किया. मंगलवार को उन्होंने अपनी मां मोना कपूर की जयंती पर दिल छू लेने वाला पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा किया. इस पोस्ट में अर्जुन ने बताया कि हाल के दिनों में जिंदगी उनके लिए थोड़ी कठिन रही है, लेकिन उनकी मां की सिखाई हुई सीखें उन्हें हर मुश्किल का सामना करने की ताकत देती हैं.

इमोशनल हुए अर्जुन

अर्जुन कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करते रहते हैं. इस बीच उन्होंने अपनी मां की एक तस्वीर साझा की और साथ ही एक लंबा कैप्शन लिखा. उन्होंने लिखा, ”जन्मदिन मुबारक हो मां, आज आपके जन्मदिन पर मुझे आपकी बहुत याद आ रही है. जिंदगी बहुत बेरहम हो गई है, लेकिन मैं हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं.”

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

उन्होंने कहा, ”यह सब मैंने आपसे सीखा है कि जीवन में कठिनाइयों का सामना साहस, गरिमा और आत्मविश्वास के साथ करना चाहिए. चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, हमेशा उनसे निपटने को तैयार रहना चाहिए.” अर्जुन ने कैप्शन में आगे लिखा, ”क्योंकि आपने मुझे सिखाया कि जिंदगी में मुश्किलों का सामना साहस के साथ करें, और हर हाल में सम्मान बनाए रखें… हम साथ में इसे पार करेंगे, आप और मैं. आपका प्यार करने वाला बेटा अर्जुन.”

2012 में हुआ था निधन 

अर्जुन की मां, मोना शौरी कपूर, का निधन 2012 में हुआ था. उनका देहांत 48 साल की उम्र में कैंसर और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों के चलते मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ था. अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर फैंस ने कमेंट्स किए. यूजर्स ने कमेंट्स पर इमोशनल स्माइली, हार्ट इमोजी और प्यार भरे संदेश साझा किए.

एक यूजर ने लिखा, ‘अर्जुन, आपकी मां यकीनन आप पर बहुत गर्व करती होंगी.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मां के बिना जिंदगी अधूरी लगती है, लेकिन आपके पोस्ट से लगा है कि उनकी शिक्षा और प्यार हमेशा हमारे साथ रहते हैं.’अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपने मां से जो सीख ली, वह हम सभी को प्रेरित करती है.’

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *