‘जाओ और पैसे कमाओ’, जब पत्नी ने आर माधवन को निकाल दिया था घर से बाहर; एक्टर ने सालों बाद किया खुलासा

‘जाओ और पैसे कमाओ’, जब पत्नी ने आर माधवन को निकाल दिया था घर से बाहर; एक्टर ने सालों बाद किया खुलासा

R Madhavan wife Sarita Birje: फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फाइन एक्टरों में से एक आर माधवन हालिया रिलीज ‘धुरंधर’ में नजर आए थे. फिल्म ‘धुरंधर’ में माधवन का रोल काफी कम था, लेकिन इसके पार्ट 2 में उनका रोल बड़ा और अहम होने वाला है. आर माधवन इस समय हिंदी और साउथ दोनों फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिवली काम कर रहे हैं. हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब वो चार साल तक एक्टिंग से दूर हो गए थे. कोविड 19 से पहले माधवन काम से दूर थे. लेकिन इसी दौरान वो अपने अगले फेज की तैयारी में भी जुटे हुए थे. हाल ही में उन्होंने खुलासा अपनी पत्नी सरिता बिरजे को लेकर बात की है.

पत्नी ने उन्हें घर से निकाल दिया था बाहर

एक्टर ने बताया कि सरिता ने ही उन्हें कोविड के दौरान काम करने को लेकर पुश किया था. यूट्यूब चैनल अनफिल्टर्ड एंटरटेनमेंट से बातचीत के दौरान माधवन कहते हैं, ‘मेरी पत्नी कहती है कि तुम कभी काम से बाहर नहीं निकल पाओगे – तुम तमिल कॉमेडी, तमिल एक्शन, ओटीटी, हिंदी एक्शन, अंग्रेजी ओटीटी सब कुछ करते हो. मुझे हैरानी होती है कि तुम घर पर हो. 2020 में कोविड के दौरान उसने मुझे घर से निकाल दिया और कहा, ‘बाहर जाओ, कुछ काम करो, पैसे कमाओ.’ उन्होंने आगे कहा, “एक दिन, मेरी पत्नी ने मुझसे पूछा, ‘तुम्हें क्या हुआ है?’ उसने कहा कि तुम ऐसे काम पर जाते हो जैसे वापस आना चाहते हो. मुझे उसकी ये बात काफी हद तक सही लगी.’

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

माधवन ने आगे बताया कि कैसे उनकी पत्नी ने उनमें काम के प्रति आ रहे बदलाव पर ध्यान दिया. एक्टर ने कहा, ‘एक दिन मेरी पत्नी ने मुझसे पूछा कि आपको क्या हो गया है? आप काम पर ऐसे जा रहे हो जैसे जल्दी से वापस आना चाहते हो. ये बात उनकी बहुत सही थी.’ माधवन ‘धुरंधर 2’ के बाद और भी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. कोविड के बाद से एक्टर का एक अलग ही रूप देखने मिला है, जो फिल्मी लवर्स के लिए काफी एक्साइटिंग भी है.

कब रिलीज होगी धुरंधर 2

बता दें कि आर माधवन ने रॉकेट्री: द नम्बी इफेक्ट से साल 2022 में एक निर्देशक के तौर पर डेब्यू किया. इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला. इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें प्रतिष्ठित पद्म श्री से सम्मानित किया गया. इसके अलावा एक्टर बहुत जल्द धुरंधर: द रिवेंज में भी नजर आएंगे, जो 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *