घर में बजने वाली है शहनाई? सज गया विजय का आशियाना, क्या सच में रश्मिका बनने वाली हैं देवरकोंडा खानदान की बहू?

घर में बजने वाली है शहनाई? सज गया विजय का आशियाना, क्या सच में रश्मिका बनने वाली हैं देवरकोंडा खानदान की बहू?

Rashmika Vijay Wedding Rumours: काफी समय से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों की शादी की तैयारियों का दावा किया जा रहा है. इसी बीच एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक घर लाइटिंग से सजा नजर आ रहा है और इसे विजय देवरकोंडा के घर बताया जा रहा है.

हालांकि, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा या उनकी टीम की ओर से अभी तक दोनों की शादी को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है. पिछले साल दोनों की सगाई की खबरें सामने आई थी, लेकिन उसकी भी पुष्टि नहीं की गई. ऐसे में फैंस के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि अगर दोनों शादी कर रहे हैं तो अपने से क्यों छिपा रहे हैं. साथ ही फैंस दोनों की शादी का सच जानना चाहते हैं. चलिए जानते हैं हमें क्या पता है.

क्या है वायरल हो रही फोटो-वीडियो का सच?

हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ फोटो-वीडियो वायरल हो रही हैं, जिनमें ये दावा किया जा रहा है कि रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजा जो घर नजर आ रहा है वो विजय देवरकोंडा का है और उनकी शादी की तैयारियां चल रही है. फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि जल्द ही रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबर आ सकती है. हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

digital products downlaod

4 मिनट 14 सेकंड का वो गाना… 58 साल पहले हर दिल पर जमाया कब्जा, आज भी बांध देता है मजा, धुन सुनते ही झूम उठते हैं लोग 

कई फिल्मों में साथ किया काम 

विजय और रश्मिका पहली बार साल 2018 में ‘गीता गोविंदम’ फिल्म में साथ नजर आए थे. इस फिल्म में उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसके बाद दोनों की केमिस्ट्री की काफी चर्चा होने लगी. फिल्म की सक्सेस के साथ ही दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें भी सुर्खियों में आने लगी थीं. साल 2019 में दोनों फिर से फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ में साथ दिखाई दिए. इस फिल्म में भी दोनों की जोड़ी को फैंस का बेहद प्यार मिला.

ऑनस्क्रीन रोमांस से रियल लाइफ रिश्ता 

ऑनस्क्रीन रोमांस को देखकर लोगों को लगा कि दोनों असल जिंदगी में भी करीब हैं. तभी से सोशल मीडिया पर इनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें होती रही हैं और फैंस हर छोटी बात को खास इशारा मान लेते हैं. हालांकि, विजय और रश्मिका कई बार कह चुके हैं कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया है. फिर भी अफवाहों का सिलसिला कभी थमा नहीं और अब दोनों की शादी की चर्चा हो रही है.

रश्मिका-विजय का वर्कफ्रंट 

वहीं, घर की सजावत देखने के बाद कुछ लोगों का मानना है कि ये किसी फैमिली इवेंट की तैयारी भी हो सकती है, लेकिन सच क्या है, ये अभी साफ नहीं है. अगर काम की बात करें तो विजय इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट्स की तैयारियों में बिजी हैं. उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में VD13 और कुछ बड़े तेलुगु वेंचर शामिल बताए जा रहे हैं. वहीं , रश्मिका ने फिल्म ‘पुष्पा 2’ की सक्सेस के बाद पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना ली है.

क्या सच है दोनों की शादी खबरें?

वे हिंदी और साउथ सिनेमा में लगातार नए प्रोजेक्ट्स साइन कर रही हैं. दोनों कलाकार अपने-अपने करियर में काफी आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन फैंस की नजर अब भी उनकी पर्सनस लाइफ पर टिकी है. उनकी साथ में दिखने वाली तस्वीरें, छुट्टियां और सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. यही वजह है कि छोटी सी बात भी बड़ी खबर बन जाती है. फिलहाल फैंस दोनों की शादी की खबरों पर ऑफिशियल पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं और जाना चाहते हैं ये सच है या नहीं.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *