क्या घिनौनी फिल्म है, रणवीर सिंह की धुरंधर पर भड़कीं डायरेक्टर, क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर उठाए सवाल; कहा-इसके DNA में..

क्या घिनौनी फिल्म है, रणवीर सिंह की धुरंधर पर भड़कीं डायरेक्टर, क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर उठाए सवाल; कहा-इसके DNA में..

Shazia Iqbal on Dhurandhar: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी पर धमाल मचा दिया है. दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की खूब तारीफ हुई. अब ‘धड़क 2’ की डायरेक्टर ने भी ‘धुरंधर’ अपना रिएक्शन दिया है. ‘बेबाक’ और ‘धड़क 2’ जैसी फिल्मों की डायरेक्टर शाजिया इकबाल ने हाल ही में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने आदित्य धर की ‘धुरंधर’ का नाम लिए बिना अपने सोशल मीडिया पर इस ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर पर रिएक्ट किया. शाजिया इकबाल ने ‘धुरंधर’ को ‘डरावनी’ फिल्म बताया और उन लोगों को भी क्रिटिसाइज किया जो इस फिल्म को बढ़ावा दे रहे हैं.

शाजिया इकबाल का ‘धुरंधर’ पर निशाना? 

शाजिया इकबाल ने अपने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर करते हुए रणवीर सिंह की ‘धुरंधर‘ पर निशाना साधा और इसे नफरत और हिंसा भड़काने वाली फिल्म बताया. इसके अलावा, शाजिया ने ‘द केरल स्टोरी 2’ पर भी अपना रिएक्शन दिया है. शाजिया इकबाल का ये रिक्शन सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

fallback

fallback

क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर उठाए सवाल

धुरंधर का नाम लिए बिना शाजिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘कितनी घिनौनी फिल्म है! ये छिपा हुआ नहीं है, ये जानबूझकर किया गया है- नफरत और हिंसा भड़काना इस फिल्म के DNA में है.’ इस स्टोरी को पोस्ट करते हुए उन्होंने बैकग्राउंड में ‘धुरंधर’ का गाना Fa9la भी लगाया. इसके आगे स्टोरी में शाजिया ने लिखा, ‘लेकिन ये फिल्म ‘अच्छी बनी’ है दोस्तों. बहुत बढ़िया इंडस्ट्री के बेवकूफ भाइयों. खुशी है कि आप में से ज्यादातर लोग माइनॉरिटी की इतनी भी परवाह नहीं करते, कि अपनी बेपरवाही को छिपा सकें.’

धुरंधर के साथ-साथ शाजिया इकबाल ने विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ के टीजर पर भी रिएक्ट किया. शाजिया ने लिखा, ‘और फिर ये है केरल स्टोरी 2 का टीजर.’ इस स्टोरी पर शाजिया ने साल 2004 की मशहूर फिल्म ‘स्वदेस’ के एआर रहमान के पॉपुलर देशभक्ति गाने “ये जो देश है तेरा” का ऑडियो लगाया है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *