‘कैंसर का पता चलते ही हिना ने खाया फलूदा’, टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने शेयर किया किस्सा; बोलीं- काम ने मुझे मैनेज किया

‘कैंसर का पता चलते ही हिना ने खाया फलूदा’, टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने शेयर किया किस्सा; बोलीं- काम ने मुझे मैनेज किया

मंगलवार को मुंबई में Zee Samvad Real Heroes 2026 Awards का आगाज हुआ. इस दौरान फिल्मी दुनिया के जाने-माने दिग्गजों ने शिरकत की. इसी क्रम में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने भी शामिल हुईं. इस दौरान एक्ट्रेस के साथ दो अन्य मेहमान भी स्टेज पर आई. इसमें गायनाकोलॉजिस्ट डॉ अंकिता मित्तल और निर्माई AI की CEO डॉ गीता मंजुनाथ शामिल हैं. इस बातचीत के दौरान हिना खान ने ब्रेस्ट कैंसर के अनुभव को शेयर किया. साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने इसे कैसे डील किया. हिना खान कहती हैं, ‘मैं यह नहीं कहूंगी कि सब कुछ आसानी से निकल गया, यह बहुत मुश्किल था.’

ये भी पढ़ें: ‘डर बहुत लगता है…’गाजियाबाद में तीन बहनों के सुसाइड मामले में करीना कपूर का बेबाक जवाब, बोलीं- सही डायरेक्शन में मूव करें

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

हिना अपने अनुभव के बताते हुए कहती हैं, जब मुझे पता चला कि कैंसर है, तो मुझे पहले यकीन नहीं हुआ कि यह सब उनके साथ हो गया.’ हालांकि उन्होंने 10 मिनट में खुद को संभाला, फिर फालूदा मंगाकर खाया और आराम किया. एक्ट्रेस ने कहा, ‘बाद में मैंने सोचा कि अब इससे मुकाबला किया जाएगा.’ हिना कहती हैं कि लोग मुझसे अक्सर पूछते हैं कि कैंसर के दौरान उन्होंने काम कैसे मैनेज किया. इसपर उन्होंने कहा, ‘मैंने काम को मैनेज नहीं किया, बल्कि काम ने मुझे बिजी रखा. काम ने मुझे व्यस्त रखा और मैं खुद को संभाल पाई.’

ये भी पढ़ें: मैं कम इंटरव्यू देती हूं लेकिन जब ZEE का इन्विटेशन आया… ‘रियल हीरोज’ इवेंट में करीना कपूर ने कही दिल की बात

साथ ही हिना ने बताया, ‘जब मैंने लोगों को बताया कि मुझे कैंसर हुआ है तो कई सारे ब्रांड ने मेरे साथ काम करने से मना कर दिया.’ उनका कहना था कि ये बीमार है और इसे कैंसर हो गया है. मैं ये संदेश देना चाहूंगी कि अगर आपके अंदर इच्छाशक्ति है तो आप सब कर सकते हैं.’  हिना खान से पूछा गया कि वह अपने बारे में कुछ प्रेरणादायक बताएं क्योंकि आपने बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी है. इस पर हिना खान ने बताया, ‘जैसे सब डील करते हैं, वैसे मैंने डील किया है. मुझे मेरी फैमिली और मेरे फैंस से काफी प्यार मिला है. मै ये जरूर कहना चाहूंगी कि जब आप जीना चाहते हैं तो सब आसान हो जाता है.’

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *