)
Yash Toxic Fees: कन्नड़ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale For Grown-Ups) को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसने फैंस की एक्साइटमेट को बढ़ा दिया है. इस रिवेंज ड्रामा को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यश इस फिल्म के लिए करीब 50 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं. हालांकि, इस खबर की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.
रिपोर्ट में ये भी साफ नहीं है कि यश फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सेदारी लेंगे या नहीं. इन दावों की पुष्टि किसी ऑफिशियल सोर्स से नहीं हो पाई है. शुक्रवार को यश ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर किया. टीजर में उनका अब तक का सबसे वोइलेंट और दमदार अंदाज देखने को मिला. वीडियो ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. टीजर की शुरुआत एक सर्कस जैसे माहौल से होती है, जो आगे चलकर ईस्ट एशियन बैकग्राउंड में बदल जाता है.
अलग-अलग टाइम लाइन में घूमती है कहानी
कहानी अलग-अलग टाइम लाइन में घूमती नजर आती है. फिल्म का माहौल डार्क और इंटेंस रखा गया है. एक्शन और शानदार विजुअल्स के बीच कहानी पर खास ध्यान दिया गया है. मेकर्स ने साफ किया है कि फिल्म सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि मजबूत कहानी भी पेश करेगी. इस फिल्म में यश का लुक पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. कहीं वे दुबले-पतले नजर आ रहे हैं तो कहीं बेहद स्ट्रॉन्ग और रफ. उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस को चौंका दिया है.
कई भाषाओं में होगी रिलीज
बताया जा रहा है कि इस बदलाव के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. उनका नया अवतार फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक माना जा रहा है. ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है. ये फिल्म कन्नड़, अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसी हसीनाएं भी लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी.
‘धुरंधर 2’ से टकराएगी ये फिल्म
फिल्म का प्रोडक्शन वेंकट के नारायण और यश ने केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत किया है. सिनेमैटोग्राफी का जिम्मा राजीव रवि ने संभाला है और संगीत रवि बस्रूर ने दिया है. दमदार एक्शन सीक्वेंस हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी और अनबरिव ने तैयार किए हैं. ये फिल्म 19 मार्च, 2026 को ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से टकराएगी.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




