)
Rajpal Yadav Nawazuddin Siddiqui Bond: ये मामला बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव से जुड़ा है, जो अपनी 2010 में आई फिल्म ‘अता पता लापता’ के चेक बाउंस केस में सरेंडर करने के बाद तिहाड़ जेल में हैं. ये केस फिल्म के लिए लिए गए करीब 5 करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़ा है. बताया जाता है कि कुछ चेक बाउंस हो गए थे और लंबे समय तक मामला कोर्ट में चलता रहा. कई बार समय मिलने के बावजूद जब एक्टर कर्ज नहीं चुका पाए, तो कोर्ट ने उनकी आखिरी याचिका भी खारिज कर दी और सरेंडर का आदेश दे दिया.
सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव का एक इमोशनल बयान काफी वायरल हो रहा है, जिसने सबका ध्यान खींचा. उन्होंने कथित तौर पर कहा था, ‘सर, क्या करूं, मेरे पास पैसे नहीं हैं. कोई रास्ता नहीं दिख रहा. यहां हम सब अकेले हैं. कोई दोस्त नहीं है. मुझे इस हालात से खुद ही निपटना होगा’. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर इंडस्ट्री की दोस्ती और मुश्किल समय में साथ देने की बातों पर बहस शुरू हो गई. इसी बीच एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.
Rajpal Yadav’s words while going to jail:
“No one truly belongs to anyone. I must face this crisis on my own.”Rajpal Yadav produced a film that failed at the box office. He fell into heavy debt. A cheque bounced, and he was sentenced to six months in jail.
Nawazuddin Siddiqui… pic.twitter.com/mHGJwuFRD2
— Sakshi (@SakshiPrime) February 10, 2026
राजपाल यादव के घर खाना खाते थे नवाजुद्दीन
इस वीडियो में नवाजुद्दीन ने राजपाल यादव की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा था, ‘पूरी इंडस्ट्री में अगर किसी के पास सबसे ज्यादा एकेडमिक और एक्टिंग की ट्रेनिंग है, तो वो राजपाल और मैं हैं. हमने 5 साल सिर्फ एक्टिंग सीखी है. शायद देखने से आपको लगेगा नहीं, लेकिन हम दोनों सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे एक्टर हैं’. इसके साथ ही नवाजुद्दीन ने उसी इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों को भी याद किया था. उन्होंने बताया था कि जब कई कलाकार संघर्ष कर रहे थे, तब राजपाल यादव का घर किसी लंगर से कम नहीं था.
20 साल पुरानी कॉमेडी फिल्म… गोविंदा आउट, मनोज बाजपेयी इन, परेश रावल बोले- ‘मुझे नहीं पता…’
आज चुप क्यों हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी?
नवाज ने बताया, ‘जब राजपाल का काम अच्छा चल रहा था, तब बहुत लोग उसके घर पर खाना खाते थे. उसने कभी उफ्फ तक नहीं किया. उसका घर ऐसा था, जहां कोई भी आकर खा सकता था. वो इंसान बहुत ही संवेदनशील और दिल का साफ है’. इस पुराने बयान के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए. कई लोगों ने पूछा कि जब राजपाल यादव इतने मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी या इंडस्ट्री के दूसरे दोस्त चुप क्यों हैं? यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
जेल जाते वक़्त राजपाल यादव के शब्द-
“कोई किसी का नहीं है, इस संकट से मुझे खुद ही निकलना है”
राजपाल यादव ने एक फ़िल्म बनाई, फ़िल्म नहीं चली और कर्जा में डूब गए, एक चेक बाउंस हो गया जिसके लिए 6 महीने की सज़ा मिली है
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बताते हैं कि- जब हम लोग स्ट्रगल कर रहे… pic.twitter.com/rhOtmPl4No
— Shoonya (@ShoonyaPoetry) February 10, 2026
यूजर्स उठा रहे तरह-तरह के सवाल
एक यूजर ने लिखा, ‘राजपाल का सबसे अच्छा दोस्त नवाजुद्दीन कहां है? क्या वे अपने दोस्त की मदद करने की कोशिश भी नहीं कर रहा?’. वहीं दूसरे ने लिखा, ‘क्या लोग वाकई मुश्किल समय में मदद करने वालों का एहसान भूल जाते हैं?’. बता दें, ये पूरा मामला साल 2010 से जुड़ा है, जब राजपाल यादव ने ‘अता पता लापता’ फिल्म के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से कर्ज लिया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, जिससे उनकी आर्थिक हालत बिगड़ गई और कर्ज चुकाना मुश्किल हो गया. लंबे समय तक केस चलने के बाद आखिरकार उन्हें सरेंडर करना पड़ा.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




