‘ऑटो रोको भैया, मैं पुलिस बुलाऊंगी’, आधी रात को मुंबई की सड़कों पर डरी सहमी दिखीं ये हसीना, शेयर किया चौंकाने वाला वीडियो

‘ऑटो रोको भैया, मैं पुलिस बुलाऊंगी’, आधी रात को मुंबई की सड़कों पर डरी सहमी दिखीं ये हसीना, शेयर किया चौंकाने वाला वीडियो

Priya Bakshi Alleges Auto Driver In Mumbai: मुंबई को सपनों की नगरी कहा जाता है, जहां हर रोज हजारों लोग अपने करियर और बेहतर भविष्य की तलाश में आते हैं. लेकिन इसी शहर में सुरक्षा और संवेदनशीलता को लेकर साव उठते रहते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस प्रिया बख्शी ने अपने साथ हुई डरावनी घटना का जिक्र किया, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

एक्ट्रेस ने मुंबई सड़क पर किया परेशानी का सामना 
एक्ट्रेस प्रिया बक्शी को मुंबई में देर रात एक ऑटो राइड में परेशानी का सामना करना पड़ा. इस घटना के बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आरोप लगाया कि एक ऑटो चालक ने गलत रास्ता लिया और रोकने की गुजारिश के बावजूद वाहन नहीं रोका. एक्ट्रेस ने विनय शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘जेएनयू: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

ऑटो ड्राइवर पर लगाया अनजान रास्ते पर ले जाने का आरोप
वीडियो में एक्ट्रेस प्रिया बख्शी ने बताया कि रात के समय बांद्रा से अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान उन्होंने एक ऑटो लिया. उन्होने दावा किया कि गूगल मैप्स पर भी वह रास्ता नहीं दिख रहा था, जिस पर ड्राइवर उन्हें ले जा रहा था. ड्राइवर वीडियो में कहता सुनाई देता है कि ‘मैप में रूट नहीं बता रहा है, यही सही रास्ता है.’ जैसे-जैसे स्थिति बिगड़ती गई, एक्ट्रेस बार-बार ड्राइवर से ऑटो रोकने के लिए कहती रहीं.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

शेयर किया वीडियो
एक्ट्रेस कहती हैं कि ‘ऑटो रोको भैया, मैं पुलिस को फोन कर दूंगी. आप ऑटो रोको भैया. आप कहां लेके जा रहे हो? प्लीज ऑटो रोको. मुझे आपके साथ नहीं जाना है..’ प्रिया ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अनजान रास्ते के बारे में पूछा तो ड्राइवर चिढ़ गया और जोर देकर बोला कि वह सही रास्ते पर ही जा रहा है. आखिरकार ऑटो ड्राइवर ने अचानक ऑटो रोक दिया. ऑटो रोकने के बाद ड्राइवर ने प्रिया को कहा ‘मत जाओ. पता-वता होता नहीं है, चले आते हो. ये हमारा एरिया है, यहां मत आया करो.’ गाड़ी से उतरकर और सड़क किनारे खड़े होकर बक्शी ने वीडियो में अपनी नाराजगी जाहिर की.

‘मुझे भी कोई शौक नहीं है यहां खड़े रहने का…’
वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा ‘मुझे भी कोई शौक नहीं है यहां खड़े रहने का. हम नॉर्थ इंडियंस को कचरे की तरह ट्रीट किया जा रहा है. अब बहुत हो गया. मैं ये सब और बर्दाश्त नहीं करूंगी. सीरियसली?’ इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस प्रिया ने कैप्शन में लिखा ‘मैडम, यही सही रूट है. कभी-कभी, रूट प्रॉब्लम नहीं होता, बल्कि रिएक्शन होता है. किसी शहर से अनजान होना किसी को कमतर नहीं बनाता. सवाल पूछने से कोई बेइज्जती करने वाला नहीं बन जाता और किसी अलग इलाके से होने से कोई अजीब इंसान नहीं बन जाता. एक देश के तौर पर, हमें इलाकों और स्टीरियोटाइप से आगे बढ़कर सबको साथ लेकर चलने के लिए खड़ा होना चाहिए. क्योंकि इज्जत कभी भी शर्तों पर नहीं होनी चाहिए और इंसानियत कभी भी इलाके की नहीं होनी चाहिए’

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *