एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लिए गोविंदा को माफ करने को तैयार पत्नी सुनीता, लेकिन रखी एक शर्त

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लिए गोविंदा को माफ करने को तैयार पत्नी सुनीता, लेकिन रखी एक शर्त

गोविंदा और सुनीता आहूजा अपने निजी रिश्तों को लेकर सुर्खियों में हैं. सुनीता ने गोविंदा पर एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस के साथ अफेयर का आरोप लगाया है. हाल ही में सुनीता ने कहा कि गोविंदा उनके बचपन का प्यार हैं. उन्होंने अपनी उम्र और मेनोपॉज के दौरान पति के सहयोग की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

गोविंदा को माफ करने को तैयार पत्नी सुनीता

बॉलीवुड एक्टर राजा बाबू यानी गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बीते कई महीनों से सुर्खियों में हैं. आए दिन दोनों की कोई न कोई खबर सामने आती है. साथ ही कई ऐसी भी खबरें आई हैं कि गोविंदा ने अपनी पत्नी को धोखा दिया है. सुनीता ने गोविंदा पर अफेयर का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि एक स्ट्रग्लिंग एक्ट्रेस के साथ उनका अफेयर चल रहा है,जो उन्हें ‘शुगर डैडी’ के रूप में इस्तेमाल कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

हाल ही में अपने एक व्लॉग में सुनीता ने बताया कि वह गोविंदा को माफ करने के लिए तैयार हैं. सुनीता ने कहा, ‘आपको शायद पता ना हो, गोविंदा मेरे बचपन का प्यार हैं. अगर वो सुधर जाए और हमारे हिसाब से रहे तो मैं माफ कर दूंगी उसे. मुझे ये सब जो न्यूज में आ रहा है, नहीं सुनना है.’

सुनीता ने गोविंदा के सामने रखी शर्त 

उन्होंने आगे कहा, ‘यह सब झेलने की उम्र नहीं है. मैं मेनोपॉज से गुजर रही हूं. इस समय हर महिला को अपने पति और बच्चों के सहयोग की जरूरत होती है क्योंकि हमारा मन अस्थिर हो जाता है. हमें किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है जो हमसे प्यार करे और हमें तनाव न दे.’

बीते दिनों एक इंटरव्यू में गोविंदा ने उन पर लगे चीटिंग के आरोपों पर बात की थी. एक्टर ने कहा- ‘कब नहीं लगा आरोप मुझपर? जो आरोप लगा रहा है मेरे बचपन का प्यार है. प्यार के मामले में ये कभी सही नहीं रहा. अब जो प्यार हो रहा है किसी के सोचने के मुताबिक ये बुढ़ापा है.’

गोविंदा और सुनीता की शादी को तीन दशक से अधिक समय हो चुका है. उनके दो बच्चे हैं – बेटा यशवर्धन आहूजा और बेटी टीना आहूजा. पिछले साल दिसंबर में सुनीता ने स्वीकार किया था कि गोविंदा का किसी और के साथ अफेयर चल रहा था.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *