अरिजीत सिंह से मिलने जियागंज जा पहुंचे आमिर खान, आदर्श गौरव ने दिया सिंगर के संन्यास पर बयान, बोले- ‘वो एक ऐसे कलाकार हैं जो…’

अरिजीत सिंह से मिलने जियागंज जा पहुंचे आमिर खान, आदर्श गौरव ने दिया सिंगर के संन्यास पर बयान, बोले- ‘वो एक ऐसे कलाकार हैं जो…’

सुपरस्टार आमिर खान मशहूर गायक अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने के ऐलान के बाद उनसे मिलने के लिए उनके घर पश्चिम बंगाल, मुर्शिदाबाद जिले जियागंज जा पहुंचे हैं. सिंगर के घर आमिर खान की ये विजिट ना सिर्फ उनके फैंस के बीच कई सवाल खड़े कर रही है बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. आमिर खान की इस विजिट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कार से निकलकर कैमरे के सामने वेब करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं एक दूसरे वीडियो में आमिर खान कार में अंदर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. 

क्या आमिर खान की विजिट से निकलेगा हल?
आमिर खान की इस विजिट को लेकर सोशल मीडिया पर लोग कई कयास लगा रहे हैं कि वो अरिजीत सिंह को, प्लेबैक सिंगिंग ना छोड़ने के लिए फिर से विचार करने पर मना लेंगे. फिलहाल इस यात्रा से जुड़ी कोई भी अन्य खबर सामने नहीं आई है और ना ही दोनों के प्रति किसी प्रकार का बयान दिया गया है. 

आमिर–अरिजीत की जोड़ी
अरिजीत सिंह ने आमिर खान की कई फिल्मों के लिए गाने गए हैं, जिसमें उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ का गाना ‘नैना’ भी शामिल है. इस गाने को साल 2016 से खूब प्यार मिल रहा है, इसके अलावा आमिर की फिल्मों में अरिजीत की आवाज को लोग हमेशा से पसंद करते हुए आए हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

आदर्श गौरव ने अरिजीत सिंह का किया सपोर्ट
अरिजीत सिंह के संन्यास के फैसले को सपोर्ट करते हुए फिल्म ‘तू या मैं’ एक्टर आर्दश गौरव ने अपनी राय दी है. उन्होंने कहा अरिजीत सिंह एक ऐसे सच्चे कलाकार हैं, जिन्हें खबरों या लाइमलाइट में बने रहने की कोई फिक्र नहीं होती है, सिर्फ अपनी सिंगिंग पर ध्यान देते हैं. आदर्श गौरव ने आगे कहा वो एक ऐसे इंसान हैं, जो आते हैं और अपना काम करते हैं और चले जाते हैं. घर जाकर वो अपने शहर मुर्शिदाबाद में अपनी एक्टिवा से घूमते हैं और अगर हॉलीवुड सिंगर एड शीरिन को उनसे मिलना है तो उन्हें भी मुर्शिदाबाद ही जाना पड़ता है. 

क्या है अरिजीत का आगे का प्लान?
खबरों की मानें तो अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने के बाद इंडिपेंडेंट सिंगिंग, लाइव कॉन्सर्ट्स और पर्सनल क्रिटिव प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा फोकस कर सकते हैं. वहीं कुछ खबरों में ये भी बताया गया कि वो फिल्ममेकर और म्यूजिक कंपोजर विशाल भारद्वाज की राह पर चलते हुए अपना प्रोडक्शन हाउस खोलने वाले हैं.  हालांकि सिंगर की ओर से अभी तक इस खबर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. मगर आमिर की यात्रा के बाद फैंस को उम्मीद है कि वो अपने संन्यास के फैसले पर फिर से विचार करेंगे.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *