)
Rohit Shetty on Golmaal 5: बॉलीवुड फेमस फिल्ममेकर रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गोलमाल 5’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी बज बना हुआ है. हाल ही में 1 रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि गोलमाल 5 में अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की कल्ट फिल्म दो और दो पांच का रीमेक होगी. हालांकि शेट्टी ने अब इन अफवाहों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है.
जारी किया ऑफिशियल बयान
सोमवार को रोहित शेट्टी पिक्चर्स ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर उन दावों पर सफाई दी, जिसमें कहा जा रहा था कि गोलमाल 5 फिल्म दो और दो पांच से इंस्पायर है. बयान में कहा गया कि ‘हम ऑनलाइन और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही कुछ खबरों के बारे में एक सख्त सफाई देना चाहते हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि गोलमाल 5 फिल्म दो और दो पांच से प्रेरित है या उस पर आधारित है. हम साफ तौर पर कहते हैं कि ये खबर गलत, गुमराह करने वाली और पूरी तरह से झूठी हैं. हम सभी मीडिया हाउस, पब्लिकेशन, पोर्टल और डिजिटल प्लेटफॉर्म से अनुरोध करते हैं कि वे बिना वेरीफाई की हुई जानकारी पब्लिश या सर्कुलर न करें.’
‘कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी’
बयान में गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है. इसमें लिखा था कि ‘रोहित शेट्टी या गोलमाल 5 से जुड़ी कोई भी खबर, अपडेट या स्पष्टीकरण पब्लिश करने से पहले हमसे या हमारे ऑफिशियल PR प्रतिनिधियों – यूनिवर्सल कम्युनिकेशन – से वेरीफाई किया जाना चाहिए. ऐसा न करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हम पत्रकारिता की सटीकता और जिम्मेदारी बनाए रखने में आपके सहयोग की उम्मीद करते हैं. हम यह भी अनुरोध करते हैं कि अभी सर्कुलेशन में चल रही गलत रिपोर्ट को जल्द से जल्द ठीक किया जाए या हटा दिया जाए.’
वहीं पहले बॉलीवुड हंगामा को एक सोर्स ने बताया था कि ‘रोहित पुरानी कॉमेडी फिल्मों के बहुत बड़े फैन हैं. गोलमाल रिटर्न्स आज की ताजा खबर से इंस्पायर्ड थी, बोल बच्चन गोलमाल (1979) से ली गई थी, और गोलमाल 3 खट्टा मीठा (1978) पर आधारित थी. फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए, रोहित अमिताभ बच्चन और शशि कपूर स्टारर दो और दो पांच को गोलमाल 5 के रूप में फिर से बनाने वाले थे.’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




