)
फिल्म के ट्रेलर में गहरी कहानी की झलक देखने को मिलती है. ट्रेलर खामोशी, गुस्से और जिंदा रहने के संघर्ष से भरी दुनिया में ले जाता है. राहुल भट्ट ने अपने किरदार के बारे में जानकारी देते हुए बताया, ‘केनेडी का रोल निभाने से मैं खुद बदल गया. वो अकेला है, बहुत गुस्सैल है और अंदर से कमजोर भी है. वो लगातार अपने अतीत से भाग रहा है. उसकी खामोशी और गुस्से में जीने की आशा कमजोर और थकाने वाली है, लेकिन बहुत कुछ सिखाने वाली भी है. दर्शकों का जुड़ाव देखकर मुझे खुद पर और भी भरोसा हुआ. अब मैं बेसब्री से दर्शकों के सामने केनेडी के दर्द, उसकी यात्रा और आजादी की तलाश को देखने का इंतजार कर रहा हूं.’
अंडरवर्ल्ड पर बेस्ड है स्टोरी
फिल्म की कहानी मुंबई की अंडरवर्ल्ड पर आधारित है. केनेडी उदय शेट्टी (राहुल भट्ट) एक पूर्व पुलिस अधिकारी है, जो अब कॉन्ट्रैक्ट किलर बन चुका है. वो कैब ड्राइवर के रूप में दोहरी जिंदगी जीता है और भ्रष्ट पुलिस कमिश्नर रशीद खान के लिए हत्याएं करता है. अपने बेटे को खोने और टूटे परिवार के दर्द से जूझते हुए केनेडी एक ऐसे शहर में पहुंच जाता है, जो उसके अतीत को सामने ले आता है. उसे बम धमाकों, वसूली रैकेट और ताकतवर लोगों की साजिश में फंसाया जाता है. फिर शुरू होती है सच्चाई, बदला और आजादी की हिंसक दौड़.
अनुराग कश्यप की फिल्म
फिल्म में एक्शन और दमदार विजुअल्स हैं. अनुराग कश्यप ने बताया, ‘केनेडी’ मेरी सबसे खास फिल्मों में से एक है. इसका सफर लंबा रहा, लेकिन फेस्टिवल में मिले रिएक्शन ने हमें सही फैसला करने का यकीन दिलाया. ट्रेलर आपको केनेडी की दुनिया से रूबरू कराता है, वह एक ऐसा शख्स है, जो बाहर से हिंसक है, लेकिन अंदर से बहुत जख्मी. मुझे खुशी है कि जी5 इसे बिना किसी कांट-छांट के दर्शकों तक ला रहा है.’
सनी लियोनी के लिए किरदार बना चुनौती
सनी लियोन ने भी अपने किरदार चार्ली पर बात की. उन्होंने कहा, ‘केनेडी’ ने मुझे एक्टर के तौर पर बहुत अलग इमोशनल जगह पर ले जाकर चुनौती दी. चार्ली रहस्यमयी, नाजुक और मजबूत है. अनुराग के साथ काम करके मैंने खामोशी पर भरोसा करना सीखा. यह अनुभव चुनौतीपूर्ण और संतोषजनक दोनों था. मैं दर्शकों के इस अंधेरी, लेकिन खूबसूरत दुनिया को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं.’ फिल्म में मोहित टकलकर, मेघा बर्मन, आमिर दलवी, अभिलाष और करिश्मा मोदी भी अहम भूमिकाओं में हैं. ‘केनेडी’ 20 फरवरी को जी5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




