)
Anupama Upcoming Maha Twist: फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. सीरियल में एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है, जिसके चलते सीरियल की कहानी में एक नया करवट आने वाला है. हाल ही में शो का एक नया प्रोमो जारी हुआ. लेटेस्ट एपिसोड के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि अगला एपिसोड महाशिवरात्रि के नाम होने वाला है. अनुपमा समेत हंसमुख और परिवार के बाकी सदस्य मंदिर जाकर महाशिवरात्रि पर पूजा करते नजर आ रहे हैं.
स्पॉयलर वीडियो आया सामने
वहीं नए स्पॉयलर वीडियो में अनुपमा को शिवलिंग का अभिषेक करते दिखाया गया और बापूजी समेत बाकी सभी लोग पीछे खड़े नजर आए. इसी दौरान अनुपमा पर महादेव की खास कृपा होगी और उसे मंदिर के बाहर कुछ ऐसा नजर आएगा, जिसे देखने के बाद वो अपनी आंखों पर यकीन नहीं करेगी.
अनुपमा के लिए ये सबसे बड़ी चुनौती
दरअसल, मंदिर में पूजा के दौरान अनुपमा को मंदिर के बाहर दिवाकर अपने परिवार के साथ जाता नजर आएगा. उसके साथ उनकी पत्नी और बेटा होगा. ये देखने के बाद अनुपमा को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा, वह आगे जाकर देखना चाहती, लेकिन बापूजी किसी काम से उसे दूसरी तरफ चलने के लिए कहेंगे. आप जानते ही होंगे कि अनुपमा की बेटी पाखी दिवाकर से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है. दिवाकर अनुपमा की पत्नी को बेवकूफ बना रहा है और उससे पैसे लूट रहा है. यह वही दिवाकर है, जिसने राही पर बुरी नजर डाली थी, अब वह पाखी से शादी करके उसके साथ गलत करना चाहता है, ताकि अनुपमा से बदला ले सकें. अब देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या दिवाकर ऐसा कर पाएगा?
वहीं गॉसिप गलियारों की मानें तो अनुपमा को महाशिवरात्रि के दिन इस सच का पता चल जाएगा, लेकिन उसके लिए बड़ी चुनौती होगी अपनी बेटी पाखी को यह समझाना कि दिवाकर उसके साथ गलत कर रहा है. वह कोई दूध का धुला नहीं है. सीरियल में हंसमुख के दोस्त की कहानी खत्म होने के बाद माना जा रहा है कि दिवाकर और पाखी के रिश्ते की कहानी मेनस्ट्रीम हो जाएगी.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




