Breaking News

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जगतगुरु आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान समसामयिक विषयों पर भी वार्ता हुई।

कनखल स्थित आश्रम में हुई मुलाकात में मंत्री डॉ अग्रवाल ने केदारनाथ धाम यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न सुविधाएं यात्रा मार्ग पर दी जा रही है। इसके चलते पिछले वर्षो की तुलना में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम की तर्ज पर ही बद्रीनाथ धाम को भी भव्य बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आध्यात्मिक टूरिज्म की अनेक संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में सरकार कार्य कर रही है कि अध्यात्म के क्षेत्र में देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचे।

Must Read  केदारनाथ धाम में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था की जा रही हैं : जिलाधिकारी

इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज ने कहा कि उत्तराखंड देवों की भूमि है, यहां के कण-कण में देवी और देवता निवास करते है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक टूरिज्म के क्षेत्र में सरकार का प्रयास सराहनीय है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *