
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कालाढूंगी विधान सभा के लिए नगर पंचायत कालाढूंगी में उपमण्डी समिति की घोषणा, कालाढूंगी में ब्रिटिश कालीन फाउंड्ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु उसका सौन्दर्यीकरण एवं मुख्य मार्ग तक नहर कवर कर सड़क का निर्माण, विकास खण्ड कोटाबाग के ग्राम धमोला मे लदुवागाड झरने का पर्यटन स्थल का सौन्दर्यीकरण एवं सडक निर्माण, कालाढूंगी मुख्य मार्ग के चकलुवा में नेहाल नदी में मुख्य मार्ग पर पुल का निर्माण,ग्राम रतनपुर बैलपडाव में नलकूप निर्माण तथा बैलपडाव के सरदार धडे मे नलकूप निर्माण, ग्राम पंचायत आंवलकोट मे स्थित प्राचीन हुनमानधाम मन्दिर का जीर्णाेद्वार व सौन्दर्यीकरण की घोषणा की।
कार्यक्रम मंे पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुये कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। विधानसभा कालाढूंगी आज विकास के मार्ग पर अग्रसर हो रहा है जिसका लाभ यहाँ की जनता को मिलेगा।

सरकार द्वारा कालाढूंगी के लिए महत्वाकांक्षी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है जो कालाढूंगी विधानसभा के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगी। कार्यक्रम को केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री महेन्द्र भट्ट एवं जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा भी सम्बोधित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत बेला तोलिया, मेयर डा0 जोगेन्दर पाल रौतेला, दीवान सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट के साथ ही प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, हेमन्त द्विवेदी, विकास भगत, डॉ अनिल कपूर डब्बू, अध्यक्ष नगर पंचायत पुष्कर कत्यूरा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत आनन्द दरम्वाल, नवीन भटट, सुरेश भट, गजराज बिष्ट, सुरेश तिवारी, लाखन नेगी, प्रताप बोरा सुरेश गौड, रंजन बर्गली, भूवन भटट, राकेश नैनवाल, प्रदीप बिष्ट, हुकम सिंह कुवर, दीपक सनवाल, दीपक मेहरा, मुकेश बोरा, दीपाली कन्याल,कल्पना बोरा, अलका जीना के साथ ही क्षेत्रीय जनता एवं गणमान्य उपस्थित थे।