July 21, 2026

टैक्सी-मैक्सी वाहन चालकों ने हर्षिल पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

टैक्सी-मैक्सी वाहन चालकों ने हर्षिल पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

भटवाड़ी टेक्सी स्टैंड के पदाधिकारियों सहित टैक्सी-मैक्सी वाहन चालकों ने हर्षिल पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चालकों का आरोप है कि बीती रविवार को चालक अरविंद चौहान स्टैंड से गंगोत्री की सवाऱी लेकर जा रहा था।

digital products downlaod

चौहान का आरोप है कि हर्षिल में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। उस दौरान वह जैसे ही सौ मीटर आगे बढ़ा तो हर्षिल पुलिस के एसआई सुनील तोमर और उसके साथ कुछ पुलिसकर्मियों ने वाहन रोक कर मारपीट शुरु कर दी और पुलिस वाहन में थाने ले जाने लगे और पुलिस ने वाहन से कूदने के लिए उकसाया।

इस पर चालक कूद गया। वह नदी में बहने से बाल-बाल बचा। पुलिस और पीआरडी के जवानों ने उसे बाहर निकालकर हर्षिल अस्पताल पहुंचाया। वहां पर अन्य चालक धर्मेंद्र राणा उससे मिलने गया। तो पुलिस ने उससे भी बदसलूकी कर मोबाइल से वीडियो हटवाया। उसके बाद पुलिस ने ही घायल चालक को जिला अस्पताल भिजवाया।

टैक्सी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में एसपी कमलेश उपाध्याय से मुलाक़ात कर हर्षिल में चालक के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो स्टैंड से वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। एसपी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने पर हर्षिल थानाध्यक्ष को जांच के निर्देश दिए हैं।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/