Breaking News

मैदान में गर्मी पहाड़ में बारिश उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज

मैदान में गर्मी पहाड़ में बारिश उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है। मैदानी इलाकों में दिन और रात के तापमान में 18 डिग्री तक का अंतर देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज के चलते अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। राजधानी व आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दून में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पंतनगर में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री, मुक्तेश्वर में 21.9 डिग्री व 6.9 डिग्री जबकि टिहरी में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Must Read  पिथौरागढ़ : एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री कोश्यारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *