Breaking News

दिव्यांका त्रिपाठी को टीवी की संस्कारी बहू ऐश्वर्या शर्मा ने किया क्लीन बोल्ड

दिव्यांका त्रिपाठी को टीवी की संस्कारी बहू ऐश्वर्या शर्मा ने किया क्लीन बोल्ड

Image Source : INSTAGRAM
Aishwarya Sharma-Divyanka Tripathi

Khatron Ke Khiladi 13: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ ने इस हफ्ते की पावर रेटिंग में धमाल कर दिया है। शो में इस इतना कुछ नया देखने को मिल रहा है कि लोगों के जुबान पर बस ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में हो रहे स्टंट और उनके कंटेस्टेंट्स का नाम रहता है। वहीं सोशल मीडिया पर आए दिन मेकर्स शो से जुड़ी मजेदार अपडेट उनके दर्शकों के साथ शेयर करते रहते हैं। इसी बीच टीवी के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक एडवेंचर शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी और ऐश्वर्या शर्मा के साथ शो के होस्ट रोहित शेट्टी नजर आ रहे है। 

दिव्यांका त्रिपाठी को ऐश्वर्या शर्मा ने किया क्लीन बोल्ड

‘खतरों के खिलाड़ी 13’  में जब से चैलेंजर्स की एंट्री हुई है तब से शो में बचे हुए कंटेस्टेंट्स का बुरा हाल हो गया है। इस शो में हाल ही में आपने देखा कैसे दिव्यांका त्रिपाठी ने स्टंट में शिव ठाकरे की बैंड बजा दी और शिव उनके सामने टीक नहीं पाए। अब शो में सौंदस मौफाकिर, अर्जित तनेजा, नायरा बनर्जी, रशमीत कौर, डिनो जेम्स, अर्चना गौतम और ऐश्वर्या शर्मा बाची है, जिनका अभी तक दिव्यांका त्रिपाठी उर्फ मगर रानी से सामने नहीं हुआ है। इसी सो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आप ऐश्वर्या शर्मा को दिव्यांका त्रिपाठी की मिमिक्री करते देख सकते हैं। 

रोहित शेट्टी ने ऐश्वर्या शर्मा की तारीफ 
‘खतरों के खिलाड़ी 13’  में चैलेंजर्स के तौर पर एंट्री लेने वाली मगर रानी का कंटेस्टेंट्स के बीच काफी खौफ देखने को मिल रहा है। इसी बीच शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने ऐश्वर्या शर्मा को टास्क दिया दिया, जिसमें ऐश्वर्या को दिव्यांका त्रिपाठी की मिमिक्री करनी थी। ऐश्वर्या शर्मा की मिमिक्री देख दिव्यांका हैरान रह जाती है। वहीं वीडियो में रोहित शेट्टी टीवी की संस्कारी बहू ऐश्वर्या शर्मा की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। इस हफ्ते शो में दिव्यांका त्रिपाठी और शिव ठाकरे के बीच टक्कर देखने को मिली है। अब देखना ये है कि मगर रानी का अगला शिकार कौन है!

खतरों के खिलाड़ी 13 का धमाका 
‘खतरों के खिलाड़ी 13’ अपने कंटेस्टेंट्स की वजह से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। रोहित शेट्टी इस शो में कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों को भी खूब एंटरटेन कर रहे हैं। रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है। साथ ही इसे जियो सिनेमा पर भी आप देख सकते हैं।  

ये भी पढ़ें-

Ganesh Chaturthi 2023: मुकेश अंबानी के घर बप्पा के दर्शन को पहुंचे सितारे, अनिल कपूर से लेकर हेमा मालिनी तक ने लूटी लाइमलाइट

बप्पा को घर लाने में इतना मगन थीं भारती सिंह, नाचते-गाते जा रही थीं तभी नाक से गिरी नथ, Video Viral

Comedy Movies: ओटीटी पर देखें ये कॉमेडी फिल्में बिल्कुल फ्री, ये नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा

 

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

Source link

Related posts

Leave a Reply

%d bloggers like this: