July 23, 2026

प्रदेश कांग्रेस ने राहुल व प्रियंका गांधी की रैली पर्वतीय जिलों में कराने की तैयारी की

प्रदेश कांग्रेस ने राहुल व प्रियंका गांधी की रैली पर्वतीय जिलों में कराने की तैयारी की

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा को घेरने की रणनीति तैयार की है। परिवर्तन संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में पेपर लीक, छात्रों के हितों के साथ मंदिरों में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का आक्रामक रुख रहेगा। नई दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के साथ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

 

बैठक में तय किया गया कि दूसरे चरण में दो से पांच अगस्त तक देहरादून जिले की विधानसभाओं में परिवर्तन संकल्प यात्रा कार्यक्रम होंगे। इसके बाद हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर की विधानसभा में कार्यक्रम किए जाएंगे। पहले चरण में पर्वतीय जिलों की विधानसभा में ब्लॉक स्तर पर परिवर्तन संकल्प यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की गलत नीतियों के साथ पेपर लीक प्रकरण, छात्रों के हितों, युवाओं को रोजगार, मंदिरों में चढ़ावा चोरी समेत अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी।

 

बैठक में आठ अगस्त को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का उत्तराखंड दौरे पर चर्चा की गई। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार खरगे की हल्द्वानी में कार्यकर्ता रैली होगी। अगस्त में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी की उत्तराखंड में रैली कराने की तैयारी है। हालांकि राहुल व प्रियंका से समय मिलने के बाद ही कार्यक्रम की तिथि तय की जाएगी। कांग्रेस की ओर से इस बार राहुल व प्रियंका गांधी की रैली पर्वतीय जिलों में कराने का प्रयास है। चार जून को मौसम खराब होने से राहुल गांधी अल्मोड़ा व पौड़ी नहीं पहुंच पाए थे।

 

नई दिल्ली में प्रदेश प्रभारी के साथ बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और चुनावी रणनीति तैयार की गई। पेपर लीक व मंदिरों में चढ़ावा चोरी मामले को बड़ा मुद्दा बनाकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस के पास मुद्दों की कमी नहीं है। प्रदेश जनता 2027 में सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। -गणेश गोदियाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

 

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *