July 24, 2026

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 86.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विकासनगर कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर 22 जुलाई 2026 को गैस गोदाम क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जाकिर पुत्र वकील निवासी बड़ा कुंआ, मिर्जापुर थाना मिर्जापुर, सहारनपुर (यूपी) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र 24 वर्ष है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक कैराना, उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति से खरीदकर लाता था और विकासनगर-डाकपत्थर क्षेत्र में आने वाले पहाड़ी युवाओं, ड्राइवरों और कॉलेज छात्रों को बेचता था।

आरोपी के खिलाफ विकासनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर स्मैक उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *