July 23, 2026

माँ डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ के 223वें वार्षिकोत्सव पर पवित्र झंडों का पूजन

माँ डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ के 223वें वार्षिकोत्सव पर पवित्र झंडों का पूजन

माँ डाट काली के जयकारों से गूंजा मोहब्बेवाला, पवित्र झंडे मंदिर परिसर के लिए रवाना

           माँ डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ के 223 वे वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को माता रानी के पवित्र झंडों का श्री संयम गोस्वामी जी के पावन सानिध्य में पूजन किया गया जिसमें माँ भगवती ,माँ काली ,भगवान शंकर ,वीर हनुमान एवं क्षेत्रपाल भैरव जी के पवित्र झंडे का पूजन हुआ पूजन मोहब्बेवाला स्थित भगवती गेस्ट हाउस में किया गया पूजन के उपरांत माँ के पवित्र झंडों को मंदिर परिसर के लिए रवाना किया गया माता रानी के भक्त हर्षोल्लास के साथ माँ के जयकारे लगाते रहे । इस पावन पर्व पर माँ डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ के पूज्य महंत श्री शुभम गोस्वामी जी ने सभी भक्तजनो को माँ डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ के वार्षिकोत्सव की बधाई एवं आशिर्वाद दिया

            इस अफ़सर पर श्लोक गोस्वामी , दिनेश अग्रवाल (टीटू भाई ) , नर्सिंग दास , हरीश मारवाह,  सेवादार गौरव कुमार,शोभित गोस्वामी,नीरज गोस्वामी,शिवम गोयल , अमीचंद सोकर , श्रवण वर्मा , गोकुल परविन्दा , गौतम प्रजापति ,राजू भाई , सूरज , सुनील आहूजा , फौजी भाई , आचार्य अनूप ममगाईं , आचार्य शैलेंद्र थपलियाल , आचार्य प्रवीण जुयाल, राम पद जना, गौतम सोनकर ,मनोज गुप्ता ,विजय मलिक,राजीव राजस्थानी , विक्की खत्री , विनीत नागपाल , किशोर गेरा , शुभम पटेल आदि सेवादार उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *