Doonited News Maharashtra

उत्तराखंड की बेटी अंकिता ने रफ्तार संग बढ़ाई पदकों की संख्या

उत्तराखंड की बेटी अंकिता ने रफ्तार संग बढ़ाई पदकों की संख्या

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की बेटी अंकिता ध्यानी ने एक बार फिर जबरदस्त प्रदर्शन कर महिला वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक दिलाया। उसने 15:56.03 मिनट में दौड़ पूरी की। जबकि जैबनिल थ्रो में विकास शर्मा को कांस्य पदक मिला।

5000 मीटर दौड़ में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत और इसी राज्य की पूनम सोनुने कांस्य पदक जीता। चार सौ मीटर पुरुष वर्ग बाधा दौड़ में गुजरात के रुचित मोरी ने 50.97 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के हरदीप (51.02 सेकंड) और महाराष्ट्र के रोहन कांबले (51.77 सेकंड) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते। वहीं, महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में तमिलनाडु की वित्त्या रामराज ने 58.11 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।

उनके राज्य की ही श्रीवर्धिनी एस.के. (59.86 सेकंड) ने रजत और महाराष्ट्र की नेहा धाबले (1:00.52) ने कांस्य पदक जीता। महिला शॉटपुट में पंजाब की जैस्मीन कौर ने 15.97 मीटर के शानदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उत्तर प्रदेश की विधि (15.46 मीटर) को रजत और दिल्ली की सृष्टि विग (15.46 मीटर) को कांस्य पदक मिला।

 

पुरुष वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल ने 13:45.93 मिनट में इसे पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। साथ ही राष्ट्रीय खेल का रिकॉर्ड भी तोड़ा। इससे पहले यह रिकॉर्ड 13:50.05 मिनट का था, जिसे सर्विसेज के जी. लक्ष्मणन ने बनाया था। हरियाणा के गगन सिंह (14:00.04 मिनट) को रजत और मध्य प्रदेश के सुनील दावर (14:01.33 मिनट) को कांस्य पदक मिला।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Related posts

Leave a Reply