Breaking News

पिथौरागढ़: धान की फसल की कटाई प्रयोग का निरीक्षण

पिथौरागढ़: धान की फसल की कटाई प्रयोग का निरीक्षण

पिथौरागढ़ दिनांक 18 सितंबर 2023- जिलाधिकारी रीना जोशी ने तहसील पिथौरागढ़ की पट्टी धनोरा के ग्राम पण्डा की किसान कमला देवी के खेत में धान की फसल की कटाई प्रयोग( क्रॉप कटिंग प्रयोग) का निरीक्षण किया! इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं भी धान की फसल की कटाई की!

क्रॉप कटिंग प्रयोग के तहत खेत के 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई की गई तथा धान को झाड़ने के बाद धान को तोला गया! जिसके आधार पर खेत में धान की फसल के औसत उत्पादन का अनुमान लगाया गया।

बता दे कि इसी प्रकार जनपद में फसल के औसत उत्पादन का अनुमान लगाया जाता है! जिसके आंकड़े शासन में देहरादून स्थित कृषि विभाग को प्रेषित किए जाते हैं!

इस अवसर पर तहसीलदार पिंकी आर्या, प्रधान ग्राम पण्डा जयश्री नितवाल आदि उपस्थित थे!

पिथौरागढ़: धान की फसल की कटाई प्रयोग का निरीक्षण

पिथौरागढ़ 18 सितंबर 2023 – प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “पंडित दीन दयाल मातृ- पितृ तीर्थाटन योजना” के अंर्तगत जनपद के 32 वरिष्ठ नागरिकों जिनमें 14 पुरुष एवं 18 महिलाएं शामिल हैं को बद्रीनाथ धाम के निःशुल्क दर्शन कराये जा रहे हैं! इन तीर्थ यात्रियों के वाहन को जिलाधिकारी रीना जोशी द्वारा पिथौरागढ़ स्थित पर्यटक आवास गृह से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया! तीर्थ यात्रा के वाहन को रवाना करने से पूर्व जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण किया गया! वहीं तीर्थ यात्रियों को पुष्प माला पहनाकर शुभकामनाएं दी गई।


जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य ने बताया कि यह यात्री दल आगामी 22 सितंबर तक वापिस लौटेगा!
इस अवसर पर तहसीलदार पिंकी आर्या एवं एवं प्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम दिनेश गुरु रानी आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Reply

%d bloggers like this: