
यमुनोत्री घाटी में रातभर बारिश होने से यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद हो गया है। स्याना चट्टी में यमुना नदी पर बनी झील का जलस्तर बढ़ने से कई होटलों की निचली मंजिल जलमग्न हो गई हैं। इसके साथ ही स्याना चट्टी में यमुनोत्री हाईवे पर बना मोटर पुल खतरे की जद में आ गया है।
यमुनोत्री हाईवे पर कई जगहों पर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। आवाजाही ठप हो गई है। यमुनोत्री धाम समेत आसपास के डेढ़ दर्जन गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। उधर, गंगोत्री हाईवे संगलाई हेलगूगाड में बंद हो गया है। यहां यात्री सुबह से फंसे हैं। वहीं, भटवाडी में हाईवे का करीब 10 मीटर का हिस्सा धंस गया है।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.