मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उत्तरकाशी पहुंचे

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उत्तरकाशी पहुंचे

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। वह उत्तरकाशी के सीमांत पोलिंग बूथ हर्षिल का निरीक्षण करने पहुंचे। इसके साथ ही आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा की।


मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार सीमांत जिले के पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के सीमांत हैलीपैड झाला पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम एवं एडीएम मुक्ता मिश्र ने पौध भेंट कर स्वागत किया।

digital products downlaod

कुछ ही देर बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीएलओ के साथ विस्तृत संवाद किया। एसआईआर की मैपिंग के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ मिंटू देवी के कार्यों जमकर सराहना की। एसाईआर मैपिंग संबंधी कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद वह गंगोत्री धाम पहुंचे।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/