दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी

दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी

दून जिला न्यायालय को आज फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया। जांच के लिए बम निरोधक दस्ता की टीम पहुंची है। बुधवार को भी दून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला था।

 

नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग के बाद देहरादून जिला न्यायालय परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिला जज को आए ई-मेल के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और पूरे परिसर को खाली करा दिया गया।

बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वाड के साथ पुलिस ने परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया। बुधवार को भी जज, स्टाफ, अधिवक्ता समेत न्यायालय परिसर में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाला गया। करीब दो घंटे की इस भारी भरकम कसरत के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान कचहरी में कामकाज पूरी तरह बंद रहा।

बुधवार करीब 12.30 बजे तलाशी के लिए बिल्डिंग के अंदर गईं टीमें बाहर आ गईं। इसके बाद ही लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी गई। बम की तलाशी के लिए इमारतों के अंदर गईं और कोने-कोने में जांच की गई। पुलिस अधिकारियों से लेकर अधिवक्ताओं तक सबके चेहरे पर तनाव झलक रहा था। सर्च टीमें बाहर आई तो उन्होंने चेहरे पर मुस्कान लिए हाथ से सब कुछ सामान्य होने का इशारा किया। टीम के इस इशारे को देखकर हर किसी ने राहत की सांस ली और थोड़ी देर बाद सभी अपने-अपने काम पर लौट गए।

 

जिला जज कार्यालय से सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात व्यक्ति ने ई-मेल के माध्यम से कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी ती। सूचना का त्वरित संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर टीम मौके पर पहुंची। तत्काल कोर्ट परिसर को खाली कराते हुए सघन जांच की गई। किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई। – प्रमोद कुमार, एसपी सिटी

 

जिला जज की मेल में भेजे गए धमकी भरे पत्र में लिखा गया था कि सुबह 11.15 बजे परिसर को बम से उड़ा दिया जाएगा। कुल पांच बम पहले से ही इमारत के अंदर रखे गए हैं। यदि बम अपने आप नहीं फटते तो कुछ लोग अंदर आएंगे और वह खुद को उड़ा लेंगे। पत्र में लिखा कि परिसर में सी-4 और नाइट्रेट से बने पांच बम लगाए गए हैं। पत्र में तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण और ब्राह्मण वर्चस्व का विरोध करने जैसी बातें लिखी थीं। अंत में पाकिस्तान-डीएमके मॉडल जिंदाबाद, डीएमके आईटी विंग चेन्नई, तमिल टाइगर ऑफ ईलाम और पाकिस्तान आईएसआई का जिक्र है।

digital products downlaod

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *