आयुक्त गढ़वाल मंडल की अध्यक्षता में कुंभ मेला 2027 की समीक्षा बैठक हुई

आयुक्त गढ़वाल मंडल की अध्यक्षता में कुंभ मेला 2027 की समीक्षा बैठक हुई

इसमें सभी विभागों को समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यह बैठक राज्य और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। मंडलायुक्त ने कहा कि समय कम होने की दशा में योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की आवश्यकता है।

digital products downlaod

मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने कहा कि कुंभ मेला राज्य की प्रतिष्ठा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने विभागों को अपने दायित्वों से जुड़े कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। प्रत्येक विभाग को प्रस्तावित कार्यों के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय करने होंगे। उन्होंनेक कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी।

उन्होंने रेलवे, परिवहन और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर विस्तृत रूपरेखा बनाने को कहा। आकस्मिक परिस्थितियों के लिए वैकल्पिक और आपातकालीन कार्ययोजनाएं भी तैयार रखने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि आगामी अवधि तैयारियों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी विभाग इसे राज्य की प्रतिष्ठा से जुड़ा दायित्व मानकर गंभीरता से कार्य करें।

कुंभ मेला की तैयारियों की नियमित निगरानी के लिए हर माह उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक होगी। मंडलायुक्त ने कहा कि अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करनी होगी। आगामी बैठकों में केवल नामित नोडल अधिकारी ही भाग लेंगे। नोडल अधिकारी को विभागीय कार्यों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। आयुक्त ने बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति और चुनौतियों का तत्परता से समाधान किया जाए।

मेलाधिकारी सोनिका ने वर्चुअल माध्यम से तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने रेल और सड़क परिवहन व्यवस्था की विस्तृतर्ययोजना को अंतिम रूप देने पर जोर दिया। आपदा प्रबंधन की कार्ययोजना भी शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा। उत्तर रेलवे की मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने रेलवे की प्रस्तावित तैयारियों की जानकारी दी। इन कार्ययोजनाओं को समय पर तैयार करना मेले की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा देहरादून और हरिद्वार के जिलाधिकारियों ने उपयोगी सुझाव दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों ने भी कुंभ मेला आयोजन की तैयारियों पर अपनी राय रखी। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने सफाई, सैनिटेशन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की तैयारियों के बारे बताया। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने स्वीकृत कार्यों की प्रगति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। मेला स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों ने भी विभागीय तैयारियों की जानकारी दी। टिहरी और पौड़ी गढ़वाल के जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited.

 

Uniq Arts  Nagpur
Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.doonited.in/advertisement-rate-card/