)
Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस करीना कपूर खान काफी लग्जरी लाइफ जीती है और करोड़ों की मालकिन है. एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने शाम के रूटीन की एक झलक शेयर की, जिसने हर किसी का दिल छू लिया. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शाम की चाय की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें किसी महंगे विदेशी स्नैक के बजाय भारत का सबसे पुराना और भरोसेमंद बिस्किट ‘पारले-जी’ देखने को मिला.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई हसीना की स्टोरी
करीना कपूर की स्टोरी में एक कप गरम चाय और उसके साथ दो पारले-जी बिस्किट रखे हुए नजर आया. जिसने फैंस की पुरानी यादों को ताजा कर दिया. इस स्टोरी ने ये शेयर किया कि खुशियां अक्सर छोटी और साधारण चीजों में ही छिपी होती हैं. एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. ये स्टोरी करीना कपूर की बैलेंस्ड लाइफ और जीवन जीने के तरीके को भी पेश करता है.
फैंस को काफी रिफ्रेशिंग लगा हसीना का अंदाज
ग्लैमर की दुनिया में जहां अक्सर सितारे सख्त डाइट और ज्यादातर विदेशी खाने का प्रचार करते नजर आते हैं. इसी बीच करीना कपूर का ये अंदाज काफी रिफ्रेशिंग दिखा. हसीना मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर की सलाह पर चलती है. लेकिन करीना पारंपरिक भारतीय भोजन, घर के बने खाने और स्थानीय स्वाद को ही प्राथमिकता ही देती नजर आती हैं. एक्ट्रेस का मानना है कि फिट रहने का मतलब खुद को अपनी पसंदीदा चीजों से पूरी तरह दूर करना नहीं होता, बल्कि सीमित मात्रा और सही तरीके के साथ सब कुछ खाना है.
स्टोरी में दिखा चाय और बिस्किट
करीना कपूर की इस स्टोरी में चाय और बिस्किट को काफी अच्छे से रखा हुआ है. इस स्टोरी के साथ एक्ट्रेस ने मजेदार नोट भी जोड़ा. जिसमें हसीना ने लिखा ‘शाम की चाय पार्ले जी के साथ, ये कुछ और ही है. आप समझ रहे होंगे कि मैं क्या कह रही हूं.’ दरअसल, इसमें हसीना ने बताया कि चाय और पारले-जी का ये मेल काफी ज्यादा क्लासिक है. हसीना की इस सादगी पर फैंस फिदा ही हो गए.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited





