वो इकलौती रिकॉर्ड तोड़ू फिल्म, जिसके सस्पेंस और कहानी के आगे पूरा साउथ और बॉलीवुड फेल, तीसरा पार्ट आने से पहले बड़ा खुलासा

वो इकलौती रिकॉर्ड तोड़ू फिल्म, जिसके सस्पेंस और कहानी के आगे पूरा साउथ और बॉलीवुड फेल, तीसरा पार्ट आने से पहले बड़ा खुलासा

Drishyam 3: मोहनलाल की मोस्ट पॉपुलर फिल्म दृश्यम के तीसरे पार्ट पर काम चल रहा है. ये फिल्म इसी साल 2026 में अप्रैल में रिलीज होगी. इस फिल्म के अब तक आ चुके दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये कूटे हैं. ऐसे में फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर डायरेक्टर जेसू जोसेफ ने बताया कि तीसरे पार्ट के साथ ही इस सीक्वेल का अंत हो जाएगा.

मैं इसे अब खत्म कर रहा हूं

सिली मौंक मलयालम से बातचीत करते हुए जीतू जोसेफ ने कहा कि ‘इस फ्रेंजाइजी का कोई और पार्ट अब नहीं आएगा. मैंने सपने में भी इस बारे में नहीं सोचा. मैं इसे अब खत्म कर रहा हूं क्योंकि लोग मुझे अब इसे रोकने के लिए कह रहे हैं. इसी वजह से मैंने ऐसा करने का प्लान कर रहा हूं.जेसू ने कहा कि मचअवेटेड इस फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट अप्रैल के पहले हफ्ते में आएगा.मैं दर्शकों से इतना कहना चाहता हूं कि वो अपनी एक्पेक्टेशन के भारी बोझ के साथ सिनेमाघरों में ना जाएं.’

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

 

 

बिना किसी बोझ के…

जीतू ने आगे कहा- ‘दृश्यम एक ऐसी फिल्म है जिसने कई साल के कई लोगों को इंफ्यूएंस किया है. इस फिल्म के से लोगों को हमेशा बहुत उम्मीद रहती है.इसलिए लोग इसे देखें जरूर लेकिन बिना किसी बोझ के. इस फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान जल्द होगा.’ 

7 एपिसोड की वो धांसू सीरीज, जिसमें पहले सीन से ही शुरू हो जाता है सस्पेंस और थ्रिल,आते ही बनी लोगों की फेवरेट, 12 दिनों में मिले 50 मिलियन व्यूज

 

6 महीने के गैप पर होंगी रिलीज

खास बात है कि मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ और हिंदी रीमेक ‘दृश्यम 3’ दोनों ही इसी साल थिएटर में आएगी.लेकिन, दोनों के बीत 6 महीने का गैप रहेगा. मोहनलाल की फिल्म अप्रैल में तो वहीं अजय देवगन की फिल्म अक्टूबर में आएगी. यानी कि मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ लोगों के बीच अजय की फिल्म से पहले पहुंचेगी. इस फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां से दूसरे पार्ट की कहानी खत्म हुई थी. ऐसे में फैंस हिंदी और मलयालम दोनों फिल्मों को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई का तूफान ला चुकी है. 

 

 

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *